एजेंसी न्यूज
अदालत ने सीएए पर जामिया में हुई हिंसा से जुड़ी याचिका की शीघ्र सुनवाई की अर्जी पर केंद्र से जवाब मांगा
Bhashaमुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जलान की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई की। पीठ ने सरकार और दिल्ली पुलिस को इस अर्जी पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और इसे पांच जून को सुनवाई के लिये सूचीबद्ध कर दिया।
इंडोनेशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी
Bhashaदेश में अभी तक कोविड-19 के करीब 21,000 मामले सामने आए हैं।
आईआरएसडीसी में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी राइट्स, लॉकडाउन के बाद परिचालन शुरू किया
Bhashaकंपनी ने बयान में कहा कि उसने आईआरएसडीसी में 48 करोड़ रुपये में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए शेयरधारक करार किया है। रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और इरकॉन इंटरनेशनल इसमें अन्य इक्विटी भागीदार होंगी।
मध्यप्रदेश में मनरेगा में 21 लाख लोगों को रोज मिल रहा है रोजगार: शिवराज सिंह चौहान
Bhashaउन्होंने कहा कि जब कोरोना वायरस से आर्थिक गतिविधिया बंद हो गई हैं, उस वक्त मनरेगा मजदूरों का सहारा बन गई है।
ब्याज दर कम होने से बढ़ेगी मांग, समर्थन के और उपायों की जरूरत: उद्योग जगत
Bhashaहालांकि, उद्योग जगत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिये रिजर्व बैंक और सरकार दोनों से निरंतर आधार पर अधिक समर्थन की आवश्यकता होगी।
आईपीएल महज धन कमाने का धंधा है, टी20 विश्व कप पर तरजीह नहीं दी जानी चाहिए: बॉर्डर
Bhashaऐसी अटकलें लगायी जा रही हैं कि अगर आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप स्थगित हो जाता हैतो कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हुए आईपीएल का 13वां चरण अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जा सकता है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खुले
Bhashaएक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
असम में कोविड-19 के 12 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 222 हुई
Bhashaउन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।
रिजर्व बैंक के उपायों पर भारी कोविड-19 महामारी, सेंसेक्स 260 अंक टूटा
Bhashaकोविड-19 संकट के बीच रिजर्व बैंक ने कर्ज किस्त के भुगतान पर छूट को तीन महीने ओर बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 तक कर दिया है। इससे बैंकों का डूबा कर्ज बढ़ने की आशंका है। ऐसे में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
मुक्केबाजों के अभ्यास शिविर जल्द शुरू होने की संभावना नहीं
Bhashaगृह मंत्रालय ने खेल परिसर और स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है और भारतीय खिलाड़ी भी फिर से अभ्यास पर लौटने के लिये बेताब है जिनमें मुक्केबाज भी शामिल हैं जो पिछले दो महीनों से अपने घरों में ही फिटनेस ट्रेनिंग कर रहे हैं।
वितरण कंपनियों को कर्ज सुविधा का लाभ उठाने के लिये सुधारों को करना होगा लागू
Bhashaइसके अलावा वितरण कंपनियां मीटर की तस्वीर भेजकर या एसएमएस के जरिये ‘रीडिंग’ भेजकर ग्राहकों को बिजली उपयोग के स्व-आकलन की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगी।
हर जिले में एक वायरोलॉजी लैब की कार्ययोजना को तत्काल आगे बढायें : योगी
Bhashaयोगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना वायरस जांच क्षमता को 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन तक पहुंचाने के साथ ही प्रत्येक जनपद में एक वायरोलॉजी लैब स्थापित करने की कार्ययोजना को तत्काल आगे बढ़ाया जाए।
चीन का रक्षा बजट बढ़कर 179 अरब डॉलर, भारत के मुकाबले तीन गुना
Bhashaपिछले साल चीन का रक्षा बजट 177.6 अरब डॉलर था। मौजूदा वृद्धि पिछले कुछ वर्षों में चीन द्वारा रक्षा बजट में की गयी सबसे कम वृद्धि है। इसकी एक प्रमुख वजह कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था में आए भारी व्यवधान को माना जा रहा है।
पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत होने की आशंका
Bhashaउन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
बीएमसी ने कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये गये कदमों के बारे में उच्च न्यायालय को जानकारी दी
Bhashaबीएमसी ने उच्च न्यायालय के पूर्व के एक आदेश पर जवाब देते हुए यह कहा।
एन95 मास्क के लिए नया बदलने योग्य, अधिक प्रभावी फिल्टर विकसित
Bhashaसऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केएयूएसटी) के अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक फिल्टर के छिद्र के आकार सामान्य एन95 मास्क से कम हैं जो वायरस के अधिक कणों को रोकने में सक्षम हैं।
हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को 34-सदस्यीय डब्ल्यूएचओ कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हर्षवर्धन कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है.
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गौतम नवलखा की अंतरिम जमानत की याचिका पर एनआईए से मांगा जवाब
Bhashaनवलखा (67) ने याचिका में इस आधार पर अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है कि वह उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, उसमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक है, खासकर क्षमता से ज्यादा कैदियों वाली जेल में यह खतरा और बढ़ जाता है।
चारों धामों के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर के होंगे ‘ऑनलाइन दर्शन’
Bhashaउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से कहा कि चारों हिमालयी धामों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने आये लोगो ने पुलिस पर हमला किया, दो घायल
Bhashaपुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को थाना हुजूरपुर अन्तर्गत कटका मरौठा गांव में लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए 15-20 लोगों को नमाज पढ़ने से मना करने और नाम नोट करने को लेकर पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच कहासुनी हो गयी।