एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस देश को ऐसे वीर संतानों पर गर्व है।
देश की खबरें | कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 1694 मामले आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1694 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 19,710 तक पहुंच गए।
देश की खबरें | गर्भधारण कर चुकी महिलाएं दिल्ली में प्लाज्मा दान नहीं कर सकतीं: चिकित्सकों ने बताए कारण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऐसी महिलाएं जो गर्भधारण कर चुकी हैं अथवा शिशु को जन्म दे चुकी हैं वे अपना प्लाज्मा दान नहीं कर सकतीं हैं क्योंकि हो सकता है कि गर्भावस्था के दौरान उनमें एक खास प्रकार के एंटीबॉडी विकसित हो गए हों और कुछ मामलों में वे प्लाज्मा प्राप्तकर्ताओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी है।
जरुरी जानकारी | श्रमिक संगठनों ने निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार के निजीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ते कदम और कुछ राज्यों द्वारा श्रम कानून में बदलाव के खिलाफ 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।
देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के 1,372 नए मामले, 73 और लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शुक्रवार को 1,372 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
देश की खबरें | मिजोरम में 15 दिनों में छठी बार भूकंप आया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के चम्फाई जिले में शुक्रवार दोपहर 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। पिछले 15 दिनों में राज्य में यह छठा भूकंप था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | सैनिकों का मनोबल बढ़ा लेकिन चीनी अतिक्रमण नकारा नहीं जा सकता: अधीर रंजन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने चीन को “आधुनिक दौर का शैतान” करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लद्दाख यात्रा से सेना का मनोबल बढ़ेगा । इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि सरकार को यह स्वीकार करना चाहिए कि भारतीय क्षेत्र में चीन का अतिक्रमण हुआ है।
देश की खबरें | गृह मंत्री ने बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश में मानसून और बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को इनके प्रभावों से बचने और जानमाल के नुकसान को कम करने के लिये एक सुविचारित योजना बनाने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शाह ने बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर प्रदेश में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।
देश की खबरें | कोविड-19 : नीट 13 सितंबर तक स्थगित, 1 से 6 सितंबर के बीच होगी जेईई-मेन परीक्षा : मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-19 की तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं नीट और जेईई सितंबर तक स्थगित कर दी हैं।
विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री ट्रूडो के आवास के बाहर ट्रक से टक्कर मारने वाले व्यक्ति के पास कई हथियार थे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने इस संदिग्ध की पहचान कनाडा के सशस्त्र बलों के एक सदस्य के रूप में की है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि जल्दी ही पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका मिलेगी।
देश की खबरें | बैंक धोखाधड़ी : ईडी ने मीडिया कंपनी के 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में एक मीडिया की कंपनी की 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। मामला कथित तौर पर 2600 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ा हुआ है। यह जानकारी शुक्रवार को जांच एजेंसी ने दी।
जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने कहा नीदरलैंड इकाई के एक भी कर्मचारी की छंटनी नहीं होगी: श्रमिक यूनियन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील आखिरकार नीदरलैंड स्थित अपनी आईजे मुईडेन कारखाने के कामगारों की मांगों पर सहमत हो गयी है और उसने आश्वासन दिया है कि कारखाने के एक भी कर्मचारी को नौकरी नहीं खोनी पड़ेगी। श्रमिक संगठन एफएनवी मेटाल ने यह जानकारी दी है।
देश की खबरें | दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने छोटी आर्थिक गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का प्रस्ताव रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजन अधिकार कानून के तहत छोटी आर्थिक गलतियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का प्रस्ताव रखा है ताकि ‘‘बिजनेस के प्रति रुख बेहतर बनाया जा सके और अदालतों पर बोझ कम हों।’’
विदेश की खबरें | पाकिस्तान में ट्रेन-बस की टक्कर में 20 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को रेलवे क्रॉसिंग पर एक बस के ट्रेन की चपेट में आने के कारण कम से कम 20 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गयी।
जरुरी जानकारी | पान मसाला विनिर्माताओं पर जीएसटी सतर्कता विभाग का शिकंजा, 500 करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के सतर्कता अधिकारियों ने इंदौर में पिछले एक महीने के दौरान पान मसाला और सिगरेट विनिर्माताओं के खिलाफ 50 से अधिक तलाशी अभियान चलाये। इनमें 500 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता चला है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी।
देश की खबरें | बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 669 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 20 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री चीन का नाम क्यों नहीं ले रहे, इतने ‘कमजोर’ क्यों हैं : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने लद्दाख में सैनिकों को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन का नाम नहीं लिए जाने को लेकर शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री को हमारे देश में घुसपैठ करने वाले देश का नाम लेने से गुरेज क्यों हैं और वह इतने ‘कमजोर’ क्यों हैं।
देश की खबरें | मछुआरों के जीवन की रक्षा करें : इतालवी मरीन के हाथों मारे गए मछुआरे की पत्नी ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतालवी मरीन के हाथों मारे गए दो मछुआरों में से एक ही पत्नी ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय अधिकारण के फैसले का शुक्रवार को स्वागत करते हुए कहा है कि ऐसी घटना दोबारा ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।
देश की खबरें | राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में जम्मू कश्मीर का सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर सरकार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से “झूठा प्रचार” करने के लिए शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।