जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने कहा नीदरलैंड इकाई के एक भी कर्मचारी की छंटनी नहीं होगी: श्रमिक यूनियन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील आखिरकार नीदरलैंड स्थित अपनी आईजे मुईडेन कारखाने के कामगारों की मांगों पर सहमत हो गयी है और उसने आश्वासन दिया है कि कारखाने के एक भी कर्मचारी को नौकरी नहीं खोनी पड़ेगी। श्रमिक संगठन एफएनवी मेटाल ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, तीन जुलाई टाटा स्टील आखिरकार नीदरलैंड स्थित अपनी आईजे मुईडेन कारखाने के कामगारों की मांगों पर सहमत हो गयी है और उसने आश्वासन दिया है कि कारखाने के एक भी कर्मचारी को नौकरी नहीं खोनी पड़ेगी। श्रमिक संगठन एफएनवी मेटाल ने यह जानकारी दी है।
श्रमिक संगठन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वह नीदरलैंड में टाटा स्टील के प्रबंधन के साथ समझौते पर सहमत हो गयी है। टाटा स्टील ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि ट्रेड यूनियन के साथ सहमति बन गयी है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह ट्रेड यूनियन के साथ मतभेदों को दूर करने पर सहमत हो गयी है। मतभेदों के कारण कंपनी के आईजे मुईडेन संयंत्र को हड़ताल का सामना करना पड़ा था।
कंपनी ने कहा कि कल देर रात बनी सहमति के अनुसार, कंपनी के बदलावकारी कार्यक्रम के तहत किसी भी कर्मचारी को नौकरी नहीं गंवानी पड़ेगी।
ट्रेड यूनियन एफएनवी मेटाल के निदेशक रोएल बरगूस ने कहा, ‘‘25 दिनों की हड़ताल के बाद आखिरकार टाटा स्टील का प्रबंधन कर्मचारियों की इच्छाओं को सुनने पर तैयार हुआ। नौकरियां बचाये रखने के लिये कठोर समझौते किये गये हैं। टाटा स्टील यूरोप के पुनर्गठन के दौरान आईजे मुईडेन संयंत्र में किसी भी कर्मचारी को निकालने नहीं दिया जायेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)