देश की खबरें | राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में जम्मू कश्मीर का सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर सरकार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से “झूठा प्रचार” करने के लिए शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
श्रीनगर, तीन जुलाई जम्मू कश्मीर सरकार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से “झूठा प्रचार” करने के लिए शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने गलवान घाटी झड़प में घायल सैनिकों से कहा- ‘आपने करारा जवाब दिया’.
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, “सोशल मीडिया के दुरुपयोग का संज्ञान लेते हुए सोपोर पुलिस ने ऐसे कई सोशल मीडिया यूजर के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया है जिन्होंने सरकारी आदेश की अनदेखी कर सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार किया।”
उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस ने ताहिर नजीर शल्ला नामक एक यूजर की पहचान की जो राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में ‘गुंडाराज’, अपराधियों को मिल रहा है राजनीतिक संरक्षण: कांग्रेस.
उन्होंने कहा कि शल्ला सोशल मीडिया का इस्तेमाल “देशद्रोही और भड़काऊ” पोस्ट लिखने के लिए करता था।
प्रवक्ता ने कहा, “इसके अतिरिक्त वह सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी अभियान भी चलाता था और कश्मीर घाटी में वर्तमान में सुरक्षा स्थिति के संबंध में झूठी अफवाहें फैलाता था।”
शल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोपोर पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)