एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 976 नए मामले, 18 लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 48,351 तक पहुंच गयी।
जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 74.82 प्रति डॉलर पर बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के फेडरल रिजर्व की बैठक की जानकारियों के जारी किये जाने से पहले की अनिश्चितता तथा रिजर्व बैंक के दखल देने के संदेह के कारण बुधवार को रुपया ने शुरुआती तेजी खो दी। कारोबार की समाप्ति पर रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 74.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
जरुरी जानकारी | इरडा वाहन बीमा उद्योग में घाटे पर अंकुश लगाने को विशेष कंपनी के गठन पर कर रहा विचार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीमा नियामक इरडा साधारण बीमा उद्योग में घाटे को रोकने और उसे कम-से-कम करने के लिये लाभ न लेने वाली कंपनी गठित करने पर विचार कर रहा है। कंपनी को अन्य बातों के अलावा वाहन मरम्मत की लागत के मानकी करण के लिये एक गैराज नेटवर्क मास्टर गठित करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विदेश की खबरें | सऊदी अरब ने यूएई और इजरायल के बीच संबंध सामान्य होने का सावधानीपूर्वक स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि बीते बृहस्पतिवार को यूएई और इजरायल ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी। अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत इजराइल ने वेस्ट बैंक के इलाकों पर कब्जा करने की अपनी विवादित योजना स्थगित कर दी है। इस इलाके पर फलस्तीन अपना दावा करता है।
देश की खबरें | डॉक्टर कफील खान की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डॉक्टर कफील खान की रासुका के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 24 अगस्त तक के लिए बुधवार को टाल दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,165 नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,165 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोविड-19 महामारी के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,28,642 हो गई।
देश की खबरें | सुशांत प्रकरण:भाजपा, सहयोगी दलों ने न्यायालय के आदेश का किया स्वागत;विपक्ष ने साधा नीतीश पर निशाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच कराये जाने पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की सराहना करते हुए बुधवार को भाजपा और इसके सहयोगी दलों ने इसे ‘‘न्याय की जीत’’ बताया। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी सच्चाई को सामने लाएगी।
जरुरी जानकारी | गोएयर के आधे दर्जन अधिकारियों ने हाल में कंपनी छोड़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी गोएयर के करीब आधे दर्जन बड़े अधिकारियों ने हालिया सप्ताहों में काम छोड़ दिया है।दो सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
देश की खबरें | आहार और पोषण कोविड समेत रोगों से होने वाली मौतों को रोकने में निभाते हैं अहम भूमिका: हर्षवर्द्धन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूग्णता का मुकाबला करने और विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रति व्यक्ति में प्रतिरोधकता विकसित करने में स्वास्थ्यवर्धक भोजन की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने बुधवार को कहा कि एक ही परिवार के लोग पोषण के जरिए प्राप्त प्रतिरोधकता के आधार पर कोविड-19 के प्रति अलग अलग प्रतिक्रिया प्रदर्शित कर रहे हैं।
देश की खबरें | आईएसआईएस के दो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अदालत के समक्ष जुर्म स्वीकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) द्वारा भारत में आपराधिक साजिश रचने के एक मामले में दो व्यक्तियों ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया। आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिये युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था।
विदेश की खबरें | ब्रिटेन मे भारतीय विद्यार्थी कर रहे कोविड-19 कठिनाई फंड का लाभ उठाने के लिए जद्दोजेहद: अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते नौकरियां चले जाने से वित्तीय दबाव झेल रहे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की मदद के लिए विश्वविद्यालयों द्वारा गठित कोविड-19 कठिनाई फंड तक पहुंचने में कई भारतीय छात्र-छात्राओं को बड़ी जद्दोजेहद करनी पड़ रही है। प्रवासी विद्यार्थियों पर किये गये एक अध्ययन में ऐसा पाया गया है।
देश की खबरें | राजस्थान में जोधपुर के सैन्य अस्पताल में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोगशाला शुरू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण के नमूनों की जांच के लिए जोधपुर के सैन्य अस्पताल में प्रयोगशाला स्थापित की गयी है।
देश की खबरें | यूनिसेफ ने भारत के दो लाख से अधिक बच्चों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक सहायता दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने केंद्र सरकार और राज्यों के सहयोग से मार्च से जुलाई तक की अवधि में दो लाख से अधिक बच्चों और उनके माता पिता तक पहुंच कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई।
देश की खबरें | प्रियंका की टिप्पणी एक साल पुरानी, सभी कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल फिर बनें अध्यक्ष: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को सौंपने की पैरवी किए जाने से जुड़ी प्रियंका गांधी वाद्रा की एक टिप्पणी को लेकर बुधवार को कहा कि यह टिप्पणी एक साल पुरानी है और पार्टी के हर कार्यकर्ता की यह भावना है कि राहुल गांधी ही एक बार फिर से कांग्रेस की कमान संभालें।
देश की खबरें | जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से बातचीत की, शांति प्रक्रिया पर चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अफगानिस्तान के अपने समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार के साथ बहुप्रतिक्षित शांति प्रक्रिया के बारे में ‘सार्थक’चर्चा की । इस शांति प्रक्रिया का उद्देश्य अफगानिस्तान में करीब दो दशक से जारी संघर्ष को समाप्त करना है।
जरुरी जानकारी | पवार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, सहकारी बैंकों के सहकारी स्वरूप की रक्षा हो
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि सहकारी बैंकों का अस्तित्व और उनका सहकारी चरित्र संरक्षित किया जाना चाहिए।
देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मामला: जांच के लिए मुंबई जाएगा सीबीआई का दल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद सीबीआई का एक दल आगे की तफ्तीश के लिए मुंबई जाएगा। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा, फरीदकोट में मनरेगा कोष के ‘गबन’ का आरोप लगाया, जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बुधवार को पत्र लिखकर बठिंडा और फरीदकोट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) कोष के कथित गबन की जांच का आग्रह किया।
विदेश की खबरें | गलत सूचना देने या घृणा भाषण पर ट्रंप की पोस्ट को भी हटा लिया जाएगा :फेसबुक सीओओ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग ने कहा है कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट घृणा भाषण और झूठी जानकारी संबंधी, कंपनी की नीतियों का उल्लंघन करती हैं तो उन्हें हटा दिया जाएगा।
देश की खबरें | सुशांत मामले में पटना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कुछ गैरकानूनी नहीं किया: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पटना पुलिस ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया क्योंकि इस अभिनेता के पिता ने अपनी शिकायत में संज्ञेय अपराध के आरोप लगाये थे।