देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मामला: जांच के लिए मुंबई जाएगा सीबीआई का दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद सीबीआई का एक दल आगे की तफ्तीश के लिए मुंबई जाएगा। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद सीबीआई का एक दल आगे की तफ्तीश के लिए मुंबई जाएगा। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजपूत के पिता के के सिंह की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मामले में जांच संभालने वाली सीबीआई अभी तक इस सिलसिले में मुंबई नहीं गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 8,642 मरीज पाए गए: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एजेंसी ने कहा कि उसने बिहार पुलिस से संबंधित सामग्री ले ली है और मामले में कुछ पक्षों से बात भी की है।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को जांच सीबीआई को सौंप दी जिसने मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बिना लोहे का बनेगा राम मंदिर, 1 हजार साल होगी मंदिर की आयु.

सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच चल रही है। सीबीआई का एक दल आगे जांच के लिए जल्द ही मुंबई जाएगा। इस स्तर पर अन्य विवरण साझा नहीं किया जा सकता।’’

राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। मामले की जांच तब से मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन उसने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजपूत की मृत्यु के सिलसिले में पटना में उनके पिता द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की रिया की याचिका पर फैसला सुनाया।

न्यायालय ने मामले में सीबीआई जांच को ‘मंजूरी देते’ हुये कहा कि इस मामले में दर्ज किसी भी अन्य प्रकरण की जांच भी यही एजेंसी करेगी।

राजपूत की मौत का रहस्य सुलझाने के लिये लगातार सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें