SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 27th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक समान रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5-5 मुकाबलों में 2-2 जीत दर्ज की है, जबकि 3-3 मैचों में हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से 18 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था और टीम आत्मविश्वास से भरी होगी. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी और वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (SRH vs CSK Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बराबरी पर रहा है. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में संजू सैमसन, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं मुकेश चौधरी और नूर अहमद गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 27वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (SRH vs CSK 27th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SRH vs CSK 27th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch SRH vs CSK 27th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs CSK 27th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.