Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका
ईपीएफओ (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर 8.25% की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया है. इस फैसले से देश के 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों को स्थिर रिटर्न और वित्तीय सुरक्षा मिलेगी.
Akshaya Tritiya Gold Auction: मुंबई के प्रभादेवी स्थित सुप्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों द्वारा दान किए गए सोने के आभूषणों और उपहारों की सार्वजनिक नीलामी करने की घोषणा की है. यह नीलामी रविवार, 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर होने वाली इस नीलामी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
नीलामी का समय और स्थान
मंदिर ट्रस्ट द्वारा जारी बयान के अनुसार, नीलामी की प्रक्रिया मंदिर परिसर के भीतर ही संपन्न होगी. यह भी पढ़े: Akshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया? 19 या 20 अप्रैल को लेकर संशय, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
तारीख: 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
-
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
-
स्थान: श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसर, प्रभादेवी, मुंबई.
नीलामी में क्या होगा खास?
इस सार्वजनिक नीलामी में भगवान गणेश के चरणों में अर्पित किए गए विभिन्न प्रकार के आभूषण रखे जाएंगे. इनमें सोने की मूर्तियां, लॉकेट, मोदक, अंगूठियां, चेन और हार शामिल हैं. सोने के अलावा, उच्च शुद्धता वाली चांदी की ईंटें और अन्य वस्तुएं भी बोली के लिए उपलब्ध होंगी. नीलामी से पहले इन सभी वस्तुओं को आम जनता के देखने के लिए मंदिर परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा.
अक्षय तृतीया का महत्व
अक्षय तृतीया वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, खासकर नई शुरुआत और सोने-चांदी की खरीदारी के लिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की प्रार्थना पर एक दाने से 'अक्षय पात्र' को भर दिया था, जो कभी न खत्म होने वाले प्रचुर भोजन का प्रतीक बना. मंदिर ट्रस्ट का मानना है कि इस दिन बप्पा के प्रसाद स्वरूप इन आभूषणों को खरीदना भक्तों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा.
सरकारी नियमों के तहत प्रक्रिया
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि पूरी नीलामी प्रक्रिया सरकारी नियमों और विनियमों के कड़े पालन के साथ आयोजित की जाएगी. नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग मंदिर ट्रस्ट द्वारा सामाजिक कार्यों, चिकित्सा सहायता और शिक्षा जैसे जनकल्याणकारी प्रकल्पों के लिए किया जाता है. पिछले कुछ वर्षों में, ऐसी नीलामियों से ट्रस्ट को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जिसे समाज सेवा में लगाया गया है.
अक्षय तृतीया के दिन होने वाली इस नीलामी में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2026 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

