देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 976 नए मामले, 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 48,351 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 19 अगस्त मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 48,351 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 18 और व्यक्तियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,159 हो गयी है।

यह भी पढ़े | अमृतसर: प्रकाश पर्व के मौके पर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ आतिशबाज़ी की गई: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, जबलपुर में तीन, ग्वालियर में दो, तथा इन्दौर, खरगोन, सागर, रतलाम, धार, रीवा, झाबुआ, सिंगरौली एवं शहडोल में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 346 मौतें इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 252, उज्जैन में 76, सागर में 41, जबलपुर में 57, ग्वालियर में 27, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20, एवं खरगोन में 24 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Facebook row: फेसबुक मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 179 नये मामले इंदौर जिले में आये है, जबकि भोपाल में 114, ग्वालियर में 97, जबलपुर में 91, खरगोन में 24, एवं सागर में 25 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 48,351 संक्रमितों में से अब तक 36,475 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 10,717 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 762 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में राज्य में कुल 3,843 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें