देश की खबरें | डॉक्टर कफील खान की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डॉक्टर कफील खान की रासुका के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 24 अगस्त तक के लिए बुधवार को टाल दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 19 अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने डॉक्टर कफील खान की रासुका के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 24 अगस्त तक के लिए बुधवार को टाल दी।

मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील के अनुरोध पर इस मामले में सुनवाई टाली। याचिकाकर्ता के वकील ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल हलफनामा पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था।

यह भी पढ़े | अमृतसर: प्रकाश पर्व के मौके पर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ आतिशबाज़ी की गई: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

याचिकाकर्ता के वकील को मोहलत देते हुए अदालत ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख पर इस मामले का निस्तारण करेगी।

इससे पूर्व अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। खान को सीएए के विरोध के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए रासुका के तहत हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़े | Facebook row: फेसबुक मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शशि थरूर को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया.

पीठ ने खान की रिहाई की मांग करने वाली उनकी मां नुजहत परवीन द्वारा दायर इस याचिका पर यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता के मुताबिक, खान को एक सक्षम अदालत द्वारा जमानत दे दी गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना था। हालांकि चार दिनों तक उन्हें रिहा नहीं किया गया और बाद में उन पर रासुका लगा दिया गया। इसलिए उनकी हिरासत अवैध है।

खान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान 10 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भाषण दिया था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उस भाषण को भड़काऊ मानकर खान पर रासुका लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\