एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | कोविड-19 के बाद की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर महत्वपूर्ण है: जितेन्द्र सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद के भारत की अर्थव्यवस्था के लिए पूर्वोत्तर भारत बेहद महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र के कृषि उत्पाद देश की आर्थिक गति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
देश की खबरें | मुख्यमंत्रियों की बैठक : उद्धव ने जीएसटी की समीक्षा की जरूरत के बारे में बोला, संघवाद की वकालत की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि देश को सोचने की जरूरत है कि क्या पुरानी कर व्यवस्था, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से बेहतर थी। उन्होंने सत्ता के ‘केंद्रीकरण’ पर भी चिंता जताई।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के क्रिकेट प्रशंसकों की छींटाकशी की कमी खलेगी: फिंच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया की टीम के इस हफ्ते इंग्लैंड पहुंचने के बाद फिंच ने बुधवार को पहली बार बयान देते हुए कहा, ‘‘मनोरंजन करने के लिए दर्शकों की मौजूदा हमेशा अच्छी होती है और वे जो छींटाकशी करते हैं, विशेषकर इंग्लैंड के दर्शक, वह खास है।’’
देश की खबरें | दिल्ली दंगा : यूएपीए मामले में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को इस साल फरवरी में राष्ट्रीय राजधानी में हुये दंगों के मामले में बुधवार को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इमाम को सख्त आतंकवाद निरोधक कानून —गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है ।
देश की खबरें | पुलिसकर्मी के किशोर से मारपीट का वीडियो आया सामने, डीसीपीसीआर ने कार्रवाई करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक पुलिसकर्मी द्वारा किशोर से मारपीट करने के मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।
देश की खबरें | तमिलनाडु के दो अस्पताल ऑक्सफोर्ड विवि के टीके कोविडशील्ड के मानव परीक्षण में होंगे शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के खिलाफ टीका विकसित करने की होड़ के बीच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके ‘कोविडशील्ड’ का यहां तमिलनाडु के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और श्री रामचंद्र अस्पताल, 18 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 300 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों पर मानव क्लीनिकल परीक्षण करेंगे।
देश की खबरें | सुशांत मौत मामला: एनसीबी ने रिया, अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
जरुरी जानकारी | कोविड-19 विनिर्माण के लिए लोगों को बड़े कदम उठाने को कर रहा प्रोत्साहित : मारुति चेयरमैन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 संकट ने देश में लोगों को बड़े पैमाने पर जागरुक किया है। उन्हें बताया है कि देश की अर्थव्यवस्था और विनिर्माण क्षेत्र की तेज वृद्धि के लिए कदम उठाने जरूरत है और मौलिक बदलाव करने का यही सही समय है।
देश की खबरें | कोविड-19 का डर कम होना, लोगों के कम जांच कराने का एक प्रमुख कारण :विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता के बीच कोविड-19 को लेकर डर कम होने और उत्सवों के मौसम तथा भारी बारिश के कारण अब कम संख्या में लोग जांच करा रहे हैं। विशेषज्ञों ने बुधवार को अगस्त में दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के रोजाना के आंकड़ों में बदलाव के मद्देनजर यह बात कही।
देश की खबरें | नोएडा में खिलौना कंपनी में आग लगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौना व अन्य सामान बनाने की कंपनी में बुधवार दोपहर को भयंकर आग लग गई और पांच घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका।
देश की खबरें | ममता ने जेईई, नीट के खिलाफ राज्यों से शीर्ष न्यायालय में संयुक्त रूप से अपील करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेईई और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) टलवाने के लिये विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उच्चतम न्यायालय में संयुक्त रूप से अपील करने का बुधवार को प्रस्ताव दिया।
देश की खबरें | एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर : अस्पताल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर तथा ईसीएमओ पर रखा गया है। बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका उपचार चल रहा है ।
देश की खबरें | पुलवामा विस्फोट से पहले जेईएम कमांडर के बैंक खाते में भेजे गए थे रुपये : एनआईए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जैश-ए- मोहम्मद (जेईएम) के प्रमुख मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमर फारूक के पाकिस्तान के बैंक खाते में दस लाख रुपये भेजे गए थे। पिछले वर्ष फरवरी में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 कर्मी शहीद हो गए थे। यह जानकारी एनआईए ने अपने आरोप पत्र में दी है।
जरुरी जानकारी | निर्यात बढ़ाने की तैयारी में गुजरात शीर्ष पर, महाराष्ट्र, तमिलनाडू दूसरे- तीसरे स्थान पर रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आयोग के ‘निर्यात तत्परता सूचकांक 2020’ में गुजरात शीर्ष पर है, जबकि महाराष्ट्र का दूसरा और तमिलनाडु का तीसरा स्थान है।
देश की खबरें | तबलीगी जमात के 16 विदेशी सदस्यों को उच्च न्यायालय से जमानत मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तबलीगी जमात के 16 विदेशी सदस्यों की जमानत की अर्जी मंजूर कर ली है। ये सदस्य लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पर प्रयागराज में छिपे थे।
देश की खबरें | अदालत ने अधिवक्ता से प्रतिबंधित चीनी ऐप का इस्तेमाल विधिक कार्य में करने से परहेज करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने एक अधिवक्ता से कहा कि वह विधिक कार्य में प्रतिबंधित चीनी ऐप ‘कैमस्कैनर’ का इस्तेमाल से परहेज करें। इस ऐप का प्रयोग दस्तावेज स्कैन करने के लिए किया जाता है।
देश की खबरें | ओड़िशा में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की आशंका, दो की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओड़िशा में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुयी, जिससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है । बारिश के कारण प्रदेश के निचले इलाके डूब गये हैं, सड़क संपर्क टूट गया है और कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | बाबरी प्रकरण : अदालत ने बचाव पक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि पूर्व में दो बार समय देने के बावजूद बचाव पक्ष ने अभी तक अपनी लिखित दलीलें पेश नहीं की हैं।
देश की खबरें | कुलपति ने विश्वभारती में विचारों के मुक्त आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है: वीबीयूएफए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व भारती यूनिवर्सिटी फैकल्टी एसोसिएशन (वीबीयूएफए) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने टैगोर के शिक्षा केंद्र में मुक्त विचारों के आदान प्रदान पर रोक लगा दी है।
जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धा आयोग ने कार्लाइल समूह को एयरटेल के डेटा सेंटर कारोबार में हिस्सेदारी लेने को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को कहा कि उसने कार्लाइल समूह के कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स-दो को एयरटेल के डेटा सेंटर कारोबार नेक्सट्रा डेटा में हिस्सेदारी लेने को मंजूरी दे दी है।