देश की खबरें | तमिलनाडु के दो अस्पताल ऑक्सफोर्ड विवि के टीके कोविडशील्ड के मानव परीक्षण में होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के खिलाफ टीका विकसित करने की होड़ के बीच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके ‘कोविडशील्ड’ का यहां तमिलनाडु के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और श्री रामचंद्र अस्पताल, 18 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 300 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों पर मानव क्लीनिकल परीक्षण करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 26 अगस्त कोविड-19 के खिलाफ टीका विकसित करने की होड़ के बीच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके ‘कोविडशील्ड’ का यहां तमिलनाडु के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और श्री रामचंद्र अस्पताल, 18 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 300 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों पर मानव क्लीनिकल परीक्षण करेंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर के अनुसार, यह भारत में बहु-केंद्रित क्लीनिकल परीक्षण का हिस्सा होगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर विकसित किये गये इस टीके के सफल होने की उम्मीद है और वह कुछ अन्य देशों में तीसरे चरण के परीक्षण से गुजर रहा है।

ऑक्सफोर्ड के इस टीके का दूसरे चरण का परीक्षण भारत में बुधवार को शुरू हुआ और उसकी पहली खुराक पुणे के भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुछ स्वयंसेवकों को दी गयी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने मानव परीक्षण शुरू किया है। उसने इस टीके का उत्पादन करने तथा भारत और कई अन्य देशों में उसका विपणन करने के लिए आस्ट्रेजेनेका के साथ करार किया है।

भारत में दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण होंगे। पहला चरण भारत में दोहराना अनिवार्य नहीं है। पहले चरण में टीके की सुरक्षा का मूल्यांकन किया गया था।

भास्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस परीक्षण के लिए आदेश जारी किया है और यह शीघ्र शुरू हेागा।

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. टीएस सेल्वाविनयगम इस परियोजना के मुख्य जांचकर्ता होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\