देश की खबरें | एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर : अस्पताल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर तथा ईसीएमओ पर रखा गया है। बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका उपचार चल रहा है ।
चेन्नई , 26 अगस्त प्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर तथा ईसीएमओ पर रखा गया है। बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका उपचार चल रहा है ।
हृदय-फेफड़ा को सहारा देने के लिए एक्सट्राकोरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन (ईसीएमओ) की मदद दी जाती है।
अस्पताल ने बताया कि गायक की हालत स्थिर है ।
एमजीएम हेल्थकेयर ने बताया कि वह होश में हैं और बोल पा रहे हैं। अलग-अलग विभागों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है ।
अस्पताल की चिकित्सा सेवा की सहायक निदेशक डॉ. अनुराधा भास्करन ने एक बयान में कहा, ‘‘संक्रमण के उपचार के लिए भर्ती कराए गए बालासुब्रमण्यम सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें ईसीएमओ की मदद दी जा रही है।’’
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद गायक (74) को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और फिर ईसीएमओ की मदद दी गयी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)