देश की खबरें | पुलिसकर्मी के किशोर से मारपीट का वीडियो आया सामने, डीसीपीसीआर ने कार्रवाई करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक पुलिसकर्मी द्वारा किशोर से मारपीट करने के मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक पुलिसकर्मी द्वारा किशोर से मारपीट करने के मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दक्षिणी दिल्ली में एक कांस्टेबल एक लड़के को लाठियों से मार रहा था, वहीं पास में एक और पुलिसकर्मी खड़ा देख रहा था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आयोग ने एक सितंबर तक घटना के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है ।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मामले की जांच शुरू कर दी। लड़के की उम्र और घटना की तारीख का पता नहीं चल पाया है ।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने कहा है कि उसने ऑनलाइन प्रकाशित हुई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें घटना का वीडियो भी था। इस वीडियो में दिखा है कि आर के पुरम में एक पुलिसकर्मी ने एक लड़के से मारपीट की जबकि पास में खड़ा दूसरा पुलिसकर्मी उसे देख रहा था। इसमें कहा गया कि लड़का खाने की तलाश में रात में सड़कों पर भटक रहा था।

आयोग ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों के ऐसे कठोर और संवेदनहीन बर्ताव की कड़ी निंदा करता है ।

डीसीपीसीआर ने आर के पुरम के थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया और घटना में संलिप्त दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान करने को कहा है। इसके साथ ही आईपीसी की धारा 166 (लोकसेवक द्वारा कानून की अवज्ञा, किसी व्यक्ति को जख्मी करने की मंशा से की गयी कार्रवाई), 322 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाने) और किशोर न्याय (बाल देखभाल और संरक्षण) कानून,2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज करने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\