एजेंसी न्यूज
Durga Puja 2020: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले-दुर्गा प्रतिमाओं पर नहीं रहेगा छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध
Bhashaमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर छह फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा.’’
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 52 और लोगों की मौत, 3,930 नए मरीज सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 52 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 3,930 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
देश की खबरें | कोरोना वायरसः भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन 10 लाख से कम रही।
विदेश की खबरें | ट्रंप का संक्रमित होना अमेरिका में वायरस के व्यापक प्रसार को दर्शाता है : विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सेंट चार्ल्स (अमेरिका), चार अक्टूबर (एपी) स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना वायरस से संक्रमित होना इस बात की याद दिलाता है कि वायरस व्यापक रूप से फैल चुका है और देश पर यह कितना बड़ा संकट है।
देश की खबरें | बंबई उच्च न्यायालय ने भर्ती परीक्षा से चूकने वाले 10 उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने रविवार को महाराष्ट्र के आयुध कारखाना में कार्यरत 10 व्यक्तियों को पांच अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षा की अर्हता पूरी नहीं कर पाने पर राहत देने से इनकार कर दिया।
देश की खबरें | मथुरा की शाही ईदगाह हटवाने के लिए अगले सप्ताह जिला जज की अदालत में दाखिल की जाएगी अपील
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित शाही ईदगाह को हटाकर भूमि वापस श्रीकृष्ण विराजमान को सौंपे जाने से संबंधित याचिका निरस्त हो जाने के बाद वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अब इस मामले में जिला जज की अदालत में अपील करने का फैसला किया है। वे इस संबंध में अगले सप्ताह याचिका दायर करेंगे।
देश की खबरें | दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीयों से घर होंगे रोशनः कथीरिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने गाय के गोबर से दीये और मूर्तियां बनाने की अनूठी पहल शुरू की है, जिससे दूध न देने वाली गायों के संरक्षण में भी मद्द मिलेगी तथा दीपावली के मौके पर लोग चीन से आयातित दीपों की जगह इन दीपकों से अपने घरों को जगमगा सकेंगे।
देश की खबरें | मथुरा की शाही ईदगाह हटवाने को अगले सप्ताह जिला जज की अदालत में दाखिल की जाएगी अपील
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित शाही ईदगाह को हटाकर भूमि वापस श्रीकृष्ण विराजमान को सौंपे जाने से संबंधित याचिका निरस्त हो जाने के बाद वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने अब इस मामले में जिला जज की अदालत में अपील करने का फैसला किया है। वे इस संबंध में अगले सप्ताह याचिका दायर करेंगे।
देश की खबरें | कांग्रेस हाथरस की घटना को लेकर सोमवार को दो घंटे का मौन सत्याग्रह करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत की घटना के विरोध में राजस्थान कांग्रेस सोमवार को जिला मुख्यालयों पर सुबह दो घंटे का 'मौन सत्याग्रह’ करेगी और पीड़ित परिवार के लिये न्याय की मांग करेगी।
देश की खबरें | संक्रमण के 100 या उससे ज्यादा मामले वाले इलाकों का हो ‘भौगोलिक मानचित्रण’ : योगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से उबरने की दर में तेजी लाने के निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि संक्रमण के रोजाना औसतन 100 या उससे ज्यादा मामलों वाले जिलों में भौगोलिक मानचित्रण कराकर संक्रमण वाले क्षेत्रों (क्लस्टर) की पहचान की जाए।
विदेश की खबरें | शी चिनफिंग ने बांग्लादेश से निकट संबंधों की इच्छा जताई, बीआरआई को मिलकर आगे बढ़ाने का किया आह्वान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि वह बांग्लादेश और चीन की रणनीतियों में बेहतर सामंजस्य स्थापित करने और अरबों डॉलर के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेशी नेताओं के साथ खड़े हैं ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी नयी ऊंचाई पर ले जायी जा सके।
देश की खबरें | हाथरस घटना के मामले में दो आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा गया था: पंचायत आयोजक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस में एक दलित युवती से कथित सामूहिक बलात्कार व उसकी मौत के मामले को लेकर भाजपा के एक पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित होने वाली महापंचायत से पहले इसके एक आयोजक ने रविवार को दावा किया कि गिरफ्तार किये गये दो लोग अपने घर से पकड़े गये थे।
देश की खबरें | कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करने पंजाब पहुंचे राहुल गांधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र द्वारा लागू नये कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा में रविवार को आयोजित ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगे।
देश की खबरें | भारत में ‘ग्रेट गोल्डन सर्कस’ है एकमात्र मान्यता प्राप्त सर्कस: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया है कि गुजरात का ‘ग्रेट गोल्डन सर्कस’ पूरे देश में एकमात्र ऐसा सर्कस है जिसे वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मान्यता प्राप्त है।
COVID-19 Updates in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 201 नए मरीज सामने आए
Bhashaअरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 201 नए मामले सामने आए जिनमें सुरक्षाबलों के आठ जवान और 17 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक 10,421 लोगों के कोविड-19 होने की पुष्टि हो चुकी है।
खेल की खबरें | आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है दिल्ली कैपिटल्स : नोर्जे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बड़े स्टार खिलाड़ियों से मिलने वाली चुनौती से अविचलित दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने कहा कि उनकी टीम सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है।
Accident in Tamil Nadu: तमिलनाडु में सड़क हादसे से में चार लोगों की मौत
Bhashaकोयंबटूर, चार अक्टूबर. कोयंबटूर जिले के पेटिकुट्टई में एक कार और एक अन्य वाहन की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
देश की खबरें | हाथरस के जिलाधिकारी बर्खास्त हों : प्रियंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाथरस मामले में जिलाधिकारी (डीएम) को बर्खास्त कर उनकी भूमिका की जांच की मांग की है।
देश की खबरें | सेना के इलाके की तस्वीरें पाकिस्तान के वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नासिक के देवलाली स्थित सैन्य इलाके की तस्वीरें लेने और उन्हें पाकिस्तान के वॉट्सऐप ग्रुप पर भेजने के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Coronavirus Update in Saudi Arabia: सऊदी अरब में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के ढील के साथ मक्का में ‘उमरा’ करने वाले पहुंचे
Bhashaउल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने मार्च की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के चलते मक्का में उमरा करने पर रोक लगा दी थी जिसमें शामिल होने दुनिया भर के लाखों मुसलमान हर साल मक्का पहुंचते हैं. हालांकि, सऊदी अरब ने अब इन पाबंदियों में ढील दी है और रविवार से रोजाना अधिकतम 6,000 लोगों को मक्का की विशाल मस्जिद में इबादत करने की अनुमति दी.