Virat Kohli IPL Stats: आईपीएल इतिहास में कोहली का इन गेंदबाजों पर रहा दबदबा, कई दिग्गजों के खिलाफ ठोके 150 से ज्यादा रन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने कई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. 28 मार्च को RCB का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा और उससे पहले उनके आंकड़े सुर्खियों में हैं.
TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Orange Cap Contenders: ऑरेंज कैप जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार, ये धुरंधर किसी भी बॉलिंग अटैक को कर सकते हैं ध्वस्त; इस सीजन रनों की रेस में दिखेगी जबरदस्त टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं. लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कोहली ने कई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. 28 मार्च को RCB का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा और उससे पहले उनके आंकड़े सुर्खियों में हैं.
आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ विराट कोहली ने 150 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में स्पिन और तेज गेंदबाज दोनों शामिल हैं, जो कोहली की बल्लेबाजी की ताकत को दिखाता है.
रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ विराट कोहली का दबदबा
सबसे पहले रविचंद्रन अश्विन की बात करें तो विराट कोहली ने उनके खिलाफ 23 पारियों में 149 गेंदों पर 181 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 121.47 का रहा है और आर अश्विन ने विराट कोहली सिर्फ एक बार आउट किया हैं.
रविंद्र जडेजा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
रविंद्र जडेजा के खिलाफ विराट कोहली ने 160 गेंदों में 179 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली को तीन बार आउट किया है, लेकिन विराट कोहली ने 10 चौके और पांच छक्के लगाकर दबदबा बनाए रखा.
उमेश यादव के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी
तेज गेंदबाज उमेश यादव के खिलाफ विराट कोहली का स्ट्राइक रेट और भी खतरनाक रहा है. विराट कोहली ने 96 गेंदों में 168 रन बनाए हैं और 175 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.
अमित मिश्रा के खिलाफ भी दमदार आंकड़े
अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के खिलाफ आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने 105 गेंदों में 162 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली ने सात छक्के और 13 चौके लगाए हैं.
इसके अलावा विराट कोहली ने ड्वेन ब्रावो और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी 150 से ज्यादा रन बनाए हैं. ब्रावो के खिलाफ उनके नाम 157 रन हैं, जबकि बुमराह के खिलाफ उन्होंने 150 रन बनाए हैं. विराट कोहली के ये आंकड़े दिखाते हैं कि वह किसी भी गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने की क्षमता रखते हैं. आईपीएल 2026 में एक बार फिर उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2026 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

