एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | एक्जिट पोल पर प्रतिबंध के दायरे में ज्योतिषी, टैरो कार्ड पढ़ने वाले और विश्लेषक भी शामिल : ईसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक्जिट पोल पर प्रतिबंध लागू रहने की अवधि के दौरान मीडिया में ज्योतिषियों, टैरो कार्ड पढ़ने वालों और विश्लेषकों द्वारा नतीजों के बारे में भविष्यवाणी करना चुनाव कानूनों का उल्लंघन है।
देश की खबरें | शहर में रह रहे 9.1 करोड़ भारतीयों के पास घर में हाथ धुलाई की बुनियादी सुविधाओं का अभाव: यूनिसेफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा है कि लगभग नौ करोड़ 10 लाख शहरी भारतीयों के पास घर में हाथ धुलाई की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसने कहा कि कोविड-19 जैसी बीमारियों से निपटने के लिए साबुन से हाथ धोना महत्वपूर्ण है।
जरुरी जानकारी | बैंकों को कंपनियों को कर्ज देने में कृत्रिम मेधा की जरूरत: मुख्य आर्थिक सलाहकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियम ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैंकों को कंपनी कर्ज के मामले में गुणवत्तापूर्ण ऋण देने के लिये कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए।
देश की खबरें | नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण : अखबार मालिक समेत छह लोग पुलिस हिरासत में भेजे गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण के तीन मामलों में स्थानीय अदालत ने भोपाल के एक समाचारपत्र के 68 वर्षीय मालिक को बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मुख्य आरोपी के पांच सहयोगियों को भी उसके साथ पुलिस हिरासत में भेजा गया जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
देश की खबरें | कृषि कानून : पंजाब में किसानों का विरोध तेज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में विभिन्न किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ वह अपना प्रदर्शन तेज कर रहे हैं और वह भाजपा नेताओं को नये कानूनों के तथाकथित लाभ का प्रचार नहीं करने देंगे।
देश की खबरें | सेहतमंद लोगों को कोविड-19 के टीके के लिए संभवत: वर्ष 2022 तक इंतजार करना होगा : डब्ल्यूएचओ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि सेहतमंद लोगों को कोविड-19 के टीके के लिए वर्ष 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों और संक्रमण के सबसे अधिक खतरों वालों को टीका देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
खेल की खबरें | श्रीकांत डेनमार्क ओपन में क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य हारे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां जेसन एंथोनी हो शुई को सीधे गेम मे हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
देश की खबरें | मौजूदा टीआरपी प्रणाली वैज्ञानिक नहीं, इसमें जोड़-तोड़ किये जाने का खतरा है :संसदीय समिति
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति से कहा कि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) मापने की मौजूदा प्रणाली ‘‘बहुत वैज्ञानिक नहीं’’ है और इसमें जोड़-तोड़ किये जाने का खतरा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हमारा प्रयास राजस्थान बने सुशासन का मॉडल: गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की विषम परिस्थितियों में भी राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को बनाए रखना चुनौती है।
देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने आरटीआई कार्यकर्ता की जानकारी वेबसाइट पर डालने को लेकर सफाई मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह हलफनामा दाखिल कर बताए कि क्या वह अपनी वेबसाइट पर सभी आरटीआई आवेदकों की सूचना साझा करता है या साकेत गोखले ‘एकमात्र’ ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी सूचना सार्वजनिक की गई।
देश की खबरें | जब 15 साल मिले तब कुछ नहीं किया, अब प्रचार के लिये बेबुनियाद बातें बोल रहे : नीतीश का राजद पर तंज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को विपक्ष सहित अपने विरोधियों पर ‘प्रचार’ पाने के लिये लगातार अपने खिलाफ बेबुनियाद बातें बोलने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे लोगों को बिहार के विकास के कार्यों की समझ और अनुभव नहीं है ।
विदेश की खबरें | भारत-ब्रिटेन-स्विट्जरलैंड की टीम ने भारत में पेयजल में आर्सेनिक के खतरे को उजागर किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन, भारत और स्विट्जरलैंड के शोधकर्ताओं की एक टीम ने भारत के कुओं के जल में आर्सेनिक का पता लगाने के लिए देश केंद्रित, देशव्यापी मॉडल का निर्माण किया है। इसमें देश के उन इलाकों की पहचान की जाएगी जहां पेयजल को लेकर खतरा है।
देश की खबरें | बालिका से बलात्कार, वन रक्षक गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में वन रक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : निलम्बित पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महोबा जिले में एक क्रशर व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार तथा दो बर्खास्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
देश की खबरें | औरंगाबाद के अगले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस स्वतंत्र रूप से हिस्सा लेगी: अमित देशमुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री अमित देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) के अगले चुनाव में स्वतंत्र रूप से हिस्सा लेगी और पार्टी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा समिति की फेसबुक पर कार्यवाही उसके अधिकार क्षेत्र के बिना है: केन्द्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति की फेसबुक पर कार्यवाही ‘‘अधिकार क्षेत्र के बिना है’’ क्योंकि यह मुद्दा कानून और व्यवस्था से संबंधित है।
देश की खबरें | महिला विरोधी अपराधः संसदीय समिति ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में संसद की एक समिति ने ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ के मुद्दे पर जानकारी हासिल करने के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया है।
देश की खबरें | बाढ़-बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
खेल की खबरें | मौरिस की ताबड़तोड पारी से बेंगलोर ने छह विकेट पर 171 रन बनाये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान विराट कोहली की 48 रन की पारी के बाद क्रिस मौरिस की आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 25 रन की नाबाद पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में गुरूवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाये।
देश की खबरें | सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये एसओपी: कलाकारों, अन्य के लिये कोविड नेगेटिव प्रमाणपत्र जरूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संस्कृति मंत्रालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिये बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संबंधित एक नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की।