देश की खबरें | महिला विरोधी अपराधः संसदीय समिति ने गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में संसद की एक समिति ने ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ के मुद्दे पर जानकारी हासिल करने के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर हाथरस की घटना की पृष्ठभूमि में संसद की एक समिति ने ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ के मुद्दे पर जानकारी हासिल करने के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति के समक्ष गृह सचिव को बुलाया गया है और माना जा रहा है कि वह महिला विरोधी अपराधों के मुद्दे पर समिति के सदस्यों को जानकारी देंगे।

इसके अलावा यह समिति कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा करेगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, यहां जानें कैंडिडेट नाम.

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली इस समिति को 22 अक्टूबर को गृह मंत्रालय के अधिकारी ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ के मुद्दे पर जानकारी देंगे।

ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले साल बलात्कार के औसतन 87 मामले रोजाना सामने आए और पूरे साल में 4,05,861 महिला विरोधी अपराध दर्ज किए गए। यह आंकड़ा 2018 के मुकाबले सात फीसदी अधिक है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में महिला विरोधी अपराधों के 3,78,236 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2018 में बलात्कार के 33,356 और वर्ष 2017 में 32,559 मामले दर्ज किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें