खेल की खबरें | श्रीकांत डेनमार्क ओपन में क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां जेसन एंथोनी हो शुई को सीधे गेम मे हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

ओडेन्से (डेनमार्क), 15 अक्टूबर कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां जेसन एंथोनी हो शुई को सीधे गेम मे हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन लक्ष्य सेन हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में कनाडा के अपने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 33 मिनट में 21-15 21-14 से हराया। यह 7500000 डॉलर इनामी सुपर 750 टूर्नामेंट इस साल बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर में होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है। कोरोना वायरस महामारी के कारण बैडमिंटन कैलेंडर बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े | RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 172 रनों का लक्ष्य.

बीडब्ल्यूएफ को कोरोना वायरस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट रद्द करने पड़े और एशियाई चरण तथा विश्व टूर फाइनल को अगले साल जनवरी तक स्थगित करना पड़ा।

श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ से कहा, ‘‘दोनों गेम में 11 अंक तक मुकाबला काफी करीबी था। मुझे खुशी है कि मैं पूरे मैच के दौरान अपनी फॉर्म बरकरार रख पाया। उसके शॉट को रिटर्न करने के लिए मुझे सतर्क रहना पड़ा।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: विराट कोहली ने मैदान में एक्सरसाइज करते हुए किया जमकर डांस, देखें वीडियो.

लक्ष्य को हालांकि स्थानीय दावेदार हेंस क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस के खिलाफ 55 मिनट में 21-15 7-21 17-21 से हार झेलनी पड़ी।

दुनिया के पूर्व नंबर एक और फिलहाल 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में दूसरे वरीय चीनी ताइपे के टिएन चेन चाउ से भिड़ेंगे जिन्होंने आयरलैंड के एनहात एनगुएन को सीधे गेम में आसानी से 21-8 21-16 से हराया।

मुकाबले में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 9-4 की बढ़त बनाई। ब्रेक के समय वह 11-8 से आगे थे। श्रीकांत ने इसके बाद लगातार छह अंक बनाए और फिर पहला गेम आसानी से जीत लिया।

दूसरे गेम में श्रीकांत 5-8 से पीछे थे लेकिन लगातार छह अंक के साथ उन्होंने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि वापसी करते हुए स्कोर 10-11 कर दिया।

श्रीकांत ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाया और 15-10 की बढ़त बना ली और फिर स्कोर 19-11 किया। भारतीय खिलाड़ी को आठ मैच प्वाइंट मिले जिसमें से दो अंक उन्होंने गंवाए लेकिन अगले अंक पर हो शुई ने शॉट बाहर मार दिया जिससे भारतीय खिलाड़ी ने अगले दौर में जगह बनाई।

शुभंकर डे और अजय जयराम को बुधवार को पहले दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट