देश की खबरें | बालिका से बलात्कार, वन रक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में वन रक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 15 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में वन रक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने वन रक्षक दिलसाय मिंज (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े | मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि इस महीने की 13 तारीख की सुबह बालिका अपनी सहेली के साथ पास के एक गांव गई थी। पुलिस के अनुसार सहेली के माता-पिता वन विभाग में काम करते है, जिसके कारण वन रक्षक दिलसाय मिंज से उनकी जान पहचान हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जब पीड़िता गांव पहुंची तब वहां मौजूद आरोपी मिंज बालिका को जबरदस्ती अपने साथ घर ले गया तथा जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, यहां जानें कैंडिडेट नाम.

उन्होंने बताया कि जब बालिका देर तक घर नहीं लौटी तब बालिका की मां उसे ढुंढते हुए गांव पहुंची, तब उसने देखा कि बालिका बेहोश है। उन्होंने बताया कि बालिका की मां उसे घर ले गई और बाद में परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना बलरामपुर थाने की पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मिंज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वहीं पीड़िता की सहेली की वारदात में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\