देश की खबरें | मौजूदा टीआरपी प्रणाली वैज्ञानिक नहीं, इसमें जोड़-तोड़ किये जाने का खतरा है :संसदीय समिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति से कहा कि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) मापने की मौजूदा प्रणाली ‘‘बहुत वैज्ञानिक नहीं’’ है और इसमें जोड़-तोड़ किये जाने का खतरा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,15 अक्टूबर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति से कहा कि टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) मापने की मौजूदा प्रणाली ‘‘बहुत वैज्ञानिक नहीं’’ है और इसमें जोड़-तोड़ किये जाने का खतरा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कथित टीआरपी घोटाले को लेकर उपजे विवाद के बीच सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति को इस मुद्दे पर और संबद्ध विषयों पर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी. के. प्रसाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ballia Murder Case: बलिया में SDM के सामने हत्या, CM योगी आदित्यनाथ ने तुरंत लिया एक्शन, एसडीएम, सीओ समेत कई पुलिसकर्मियों को किया निलंबित.

समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की। समिति की बैठक ‘‘मीडिया कवरेज में नैतिकता के मानदंड’’ विषय पर न्यूज ब्रॉडकॉस्टर्स एसोसिएशन (एनबीए), पीसीआई और प्रसार भारती के प्रतिनिधियों के विचार सुनने के लिये हुई।

समिति में मौजूद सूत्रों ने बताया कि ‘‘फेक न्यूज’’, कथित टीआरपी घोटाला और मौजूदा युग में मीडिया नियमन से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं व्यापक चर्चा हुई।

यह भी पढ़े | मणिपुर के बिष्णुपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि कुछ खास सवालों के जवाब में अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से कहा कि टीआरपी का पता लगाने की मौजूदा प्रणाली ‘‘बहुत वैज्ञानिक और सटीक नहीं है।’’

अधिकारियों ने सुझाव दिया कि मौजूदा प्रणाली अभी के दौर में पुरानी पड़ चुकी है तथा इसमें जोड़-तोड़ या फर्जीवाड़ा किये जाने का खतरा है। साथ ही, यह दर्शकों की संख्या के बारे में वास्तविक तस्वीर भी नहीं पेश करती है क्योंकि आंकड़े एकत्र करने के स्थान बहुत कम हैं।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि, समिति के सदस्यों ने इसकी कार्यवाही के दौरान किसी टीवी चैनल के नाम का जिक्र नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में दावा किया था उसने टीआरपी घोटाले का भंड़ाफोड़ किया है और कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में न्यूज चैनल के कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस इस मामले के सिलसिले में अर्णब गोस्वामी नीत रिपब्लिक मीडिया ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है। हाांकि, रिपब्लिक मीडिया ग्रुप ने किसी गलत कार्य में संलिप्त रहने से इनकार किया है।

इसबीच, ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (बीएआरसी) ने कथित रूप से फर्जी टीआरपी घोटाले के बाद समाचार चैनलों की रेटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है।

बीएआरसी ने कहा कि काउंसिल ‘‘सांख्यिकीय मजबूती’’ में सुधार के लिए माप के वर्तमान मानकों की समीक्षा करने और उन्हें बेहतर बनाने का इरादा रखती है, और इस कवायद के चलते साप्ताहिक रेटिंग 12 सप्ताह तक ‘‘स्थगित’’ रहेगी।

बीएआरसी ने कहा इस कवायद के तहत तत्काल प्रभाव से सभी हिंदी, क्षेत्रीय, अंग्रेजी और बिजनेस न्यूज चैनल आयेंगे।

एनबीए ने समाचार चैनलों की साप्ताहिक रेटिंग को अस्थायी रूप से निलंबित करने के ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के निर्णय को ‘‘साहसिक कदम’’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी