एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चिल्ला बॉर्डर पहुंचे सैकड़ों किसान, मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानून के विरोध में जारी आंदोलन में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम को सैकड़ों की संख्या में किसान चिल्ला बॉर्डर पर पहुंचे जहां दिल्ली पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया। किसान मुख्य मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

देश की खबरें | महामारी को देखते हुए इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजित होंगे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस वर्ष नोबेल पुरस्कार समारोह मुख्य तौर पर ऑनलाइन ही आयोजित किए जाएंगे जहां विद्वानों को पदक और डिप्लोमा उनके देश में ही प्रदान किये जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को नोबेल फाउंडेशन के एक अधिकारी ने दी।

COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,930 नए मामले, 95 मरीजों की मौत

Bhasha

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 4,930 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,28,826 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 95 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,246 हो गई. विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 6,290 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई.

देश की खबरें | भाजपा बॉलीवुड का एक टुकड़ा उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश कर रहीः महाराष्ट्र के मंत्री

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई में फिल्मी हस्तियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘बॉलीवुड का एक टुकड़ा’ इस उत्तरी राज्य में ले जाने का षडयंत्र रच रही है।

देश की खबरें | पत्रकार की ‘गैरकानूनी गिरफ्तारी’ से संबंधित तथ्यों के निर्धारण के लिये स्वतंत्र जांच हो: केयूडब्लूजे का न्यायालय से अनुरोध

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (केयूडब्लूजे) ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि दलित महिला से कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के सिलसिले में हाथरस जा रहे केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की गैरकानूनी गिरफ्तारी और हिरासत के तथ्यों का पता लगाने के लिये शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से स्वतंत्र जांच करायी जाये। इस महिला की बाद में मृत्यु हो गयी थी।

देश की खबरें | राज्य को अपनी मर्जी से रेवड़ियां बांटने की ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ त्यागनी चाहिए: न्यायालय

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को एक औद्योगिक इकाई को नीतिगत लाभ के तहत कानूनी पात्रता से वंचित करने के मामले में झारखंड सरकार को आड़े हाथ लेते हुये कहा कि राज्य को शासक होने के नाते अपनी ‘मर्जी से रेवड़ियां’ देने की ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ को त्यागना चाहिए और वह ‘निष्पक्ष’ और ‘पारदर्शी’ तरीके से काम करने के लिये बाध्य है।

देश की खबरें | अदालत ने होम्योपैथी दवाओं के क्लिनिकल परीक्षण की जानकारी नहीं देने पर सीसीआरएच की खिंचाई की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ एपीटी संयोजन के चल रहे परीक्षण के बारे में जानकारी नहीं देने पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) की मंगलवार को खिंचाई की और कहा कि ऐसा लगता है कि सीसीआरएच कुछ करने के लिए कोरोना वायरस की चौथी लहर का इंतजार कर रहा है।

जरुरी जानकारी | वोडाफोन आइडिया ने उत्तर प्रदेश पूर्व सर्किल में चुनिंदा पोस्टपेड प्लान के दाम 50 रुपये बढ़ाए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया ने उत्तर प्रदेश पूर्व सर्कल में चुनिंदा पोस्टपेड प्लान के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं।

Gorakhpur: गोरखपुर में शादी में हुई फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल

Bhasha

गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार देर शाम शादी की पार्टी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में चार वर्ष का बालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पहले उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

जरुरी जानकारी | त्यौहारी खरीद ने नवंबर में बढ़ायी वाहनों की बिक्री

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर, किआ मोटर्स और टाटा मोटर्स समेत अधिकतर वाहन कंपनियों की नवंबर में घरेलू बिक्री बढ़ी है। इसकी वजह दिवाली के चलते त्यौहारी खरीद का होना है।

देश की खबरें | दिल्ली दंगे: अदालत ने एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में आरोपी एक व्यक्ति की जमानत याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने यह कह कर खारिज कर दिया उसे एक वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है, जिसमें वह मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन के घर की छत पर घूम रहा है।

जरुरी जानकारी | सरकार ने किसान संगठनों से कृषि कानूनों से जुड़े मसलों के बारे में बुधवार को बताने को कहा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने किसान संगठनों से तीन नये कृषि कानूनों से संबंधित मसलों को स्पष्ट तौर पर चिन्हित करने और उसके बारे में बुधवार को बताने को कहा है। इन मसलों पर बृहस्पतिवार को होने वाली अगले दौर की बातचीत में विचार किया जाएगा।

देश की खबरें | सीमा सुरक्षा बल ने स्थापना दिवस पर अपनी उपलब्धियों को साझा किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जम्मू फ्रंटियर ने अपने स्थापना दिवस पर अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए मंगलवार को कहा कि उसने एक पखवाड़े के भीतर पाकिस्तान से घुसपैठ के दो नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।

देश की खबरें | पंजाब: रुपनगर के विधायक अमरजीत सिंह की आप में वापसी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस में डेढ़ साल रहने के बाद मंगलवार को अपनी पुरानी पार्टी आप में लौट आए।

देश की खबरें | वार्षिक जेल रिपोर्ट में ट्रांसजेंडर कैदियों का विवरण शामिल करने को लेकर क्या कदम उठाए गए : अदालत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से पूछा कि उसने हालिया ''वार्षिक जेल सांख्यिकी रिपोर्ट 2019'' और भविष्य में आने वाली रिपोर्ट में ट्रांसजेंडर कैदियों का विवरण शामिल करने के लिये क्या कदम उठाए गए?

देश की खबरें | केरल नगर निकाय चुनाव में कोविड रोगियों को मिलेगी डाक मत की सुविधा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कोविड-19 रोगियों और पृथकवास में रह रहे लोगों को मतदान करने का मौका नहीं गंवाना पड़ेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने उनके लिए डाक मतपत्रों की सुविधा शुरू की है।

देश की खबरें | धनखड़ बंगाल की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं: तृणमूल कांग्रेस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार ने मंगलवार को जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से तत्काल हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि वह राज्य में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

देश की खबरें | चीन की पनबिजली परियोजना के जवाब में भारत अरुणाचल प्रदेश में बहुउद्देशीय जलाशय का करेगा निर्माण

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा बड़ी पनबिजली परियोजना निर्माण को लेकर चिंताओं के बीच भारत भी अरुणाचल प्रदेश में एक बहुउद्देयीय जलाशय के निर्माण पर विचार कर रहा है। जलशक्ति मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | न्यायालय ने कोविड में होम्योपैथिक के एहतियाती उपचार के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड के मरीजों के लिये अलग से या एहतियात के रूप में होम्योपैथिक चिकित्सकों को दवा लिखने की अनुमति देने संबंधी आयुष मंत्रालय का आदेश अस्पष्ट है और इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

देश की खबरें | भाजपा विधायक के धक्का देने के बाद गर्भपात कराना पड़ा: कर्नाटक की पार्षद

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की एक महिला पार्षद ने कहा है कि टेरडाल के भाजपा विधायक द्वारा कथित रूप से धक्का दिये जाने के एक महीने से भी कम समय बाद उन्हें डॉक्टर के परामर्श पर गर्भपात कराना पड़ा। विधायक ने आरोप का खंडन किया है।

Categories