देश की खबरें | अदालत ने होम्योपैथी दवाओं के क्लिनिकल परीक्षण की जानकारी नहीं देने पर सीसीआरएच की खिंचाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ एपीटी संयोजन के चल रहे परीक्षण के बारे में जानकारी नहीं देने पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) की मंगलवार को खिंचाई की और कहा कि ऐसा लगता है कि सीसीआरएच कुछ करने के लिए कोरोना वायरस की चौथी लहर का इंतजार कर रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ एपीटी संयोजन के चल रहे परीक्षण के बारे में जानकारी नहीं देने पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) की मंगलवार को खिंचाई की और कहा कि ऐसा लगता है कि सीसीआरएच कुछ करने के लिए कोरोना वायरस की चौथी लहर का इंतजार कर रहा है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ सीसीआरएच द्वारा दायर हलफनामे को लेकर भी नाराज हुई। यह हलफनामा दो डॉक्टरों की याचिका पर दायर किया गया है जिन्होंने कोविड-19 की रोकथाम के लिए "आरसेनिकम एल्बम-फॉस्फोरस-ट्यूबरकुलिनम" (एपीटी) संयोजन के क्लिनिकल परीक्षण का अनुरोध किया गया था।

यह भी पढ़े | Gorakhpur: गोरखपुर में शादी में हुई फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल.

पीठ ने कहा कि हलफनामे में याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं जबकि जो अध्ययन या अनुसंधान वह कर रहा है, उसका कोई विवरण नहीं है।

अदालत ने कहा, " आप क्या अध्ययन या अनुसंधान कर रहे हैं? (होम्योपैथी) दवाइयों के किस संजोयन पर आपने अनुसंधान किया है? आप हमें बता क्यों नहीं रहे हैं? आप किस प्रक्रिया का अनुसंधान कर रहे हैं? इसके नतीजे कब मिलेंगे? आपने अपने हलफनामे में इस बारे में एक शब्द नहीं कहा। ऐसा लगता है कि सीसीआरएच कुछ करने के लिए (कोविड-19) की चौथी लहर का इंतजार कर रहा है। "

यह भी पढ़े | Corona Vaccine: क्या कोरोना का वैक्सीन आने पर सभी को लगेगा टीका? स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- सरकार ने ऐसा कभी नहीं कहा.

अदालत ने सीसीआरएच को चेताया कि वह याचिकाकर्ता के खिलाफ इस तरह आरोप लगाने वाला आक्रामक हलफनामा भविष्य में दायर नहीं करे और पूछा कि इन आरोपों की क्या जरूरत थी।

पीठ ने सीसीआरएच को नया हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया और कहा कि वह बताए कि उन आठ परीक्षण को कब शुरू किया गया, जिन्हें शुरू करने का उसने दावा किया था। साथ में इन्हें किन के सहयोग से शुरू किया गया और ये कौन से चरण में हैं।

अदालत ने कहा कि सीसीआरएच के विपरित दिल्ली सरकार ने अपने हलफनामे में बताया है कि होम्योपैथी की तीन दवाइयों का इस्तेमाल कर इस साल अक्टूबर में परीक्षण शुरू किया गया और इसके लिए संस्थागत एथिक्स समिति क्लिनिकल परीक्षण पंजीकरण, भारत से मंजूरी ली गई है।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता जवाहर राजा ने अदालत को बताया कि परीक्षण के लिए करीब 18000 लोगों को शामिल किया जाएगा और इसके जनवरी-फरवरी 2020 तक पूरा होने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी