देश की खबरें | न्यायालय ने कोविड में होम्योपैथिक के एहतियाती उपचार के बारे में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड के मरीजों के लिये अलग से या एहतियात के रूप में होम्योपैथिक चिकित्सकों को दवा लिखने की अनुमति देने संबंधी आयुष मंत्रालय का आदेश अस्पष्ट है और इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड के मरीजों के लिये अलग से या एहतियात के रूप में होम्योपैथिक चिकित्सकों को दवा लिखने की अनुमति देने संबंधी आयुष मंत्रालय का आदेश अस्पष्ट है और इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता है।

शीर्ष अदालत ने केरल उच्च न्यायालय के 21 अगस्त के आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुये कहा कि वह इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करेगा। उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि आयुष चिकित्सक कोविड-19 के लिये सिर्फ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये गोलियां या मिश्रण लिख सकते हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को RJD का समर्थन, सड़कों पर उतरने का फैसला.

केन्द्र ने न्यायालय से कहा कि आयुष मंत्रालय ने कोविड संक्रमित मरीजों के लिये सिर्फ अतिरिक्त उपचार के लिये दवाओं को लिखने की अनुमति दी है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा कि वह कोविड-19 संक्रमित मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिये दवा लिखने की होम्योपैथी चिकित्सकों को अनुमति देने के बारे में स्थिति स्पष्ट करेगी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन को लेकर आप नेता राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा-भाजपा सरकार को इसे अहंकार की लड़ाई नहीं बनाना चाहिए.

न्यायालय ने 19 नवंबर को इस मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी हर किसी को दवायें लिखने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

शीर्ष अदालत ने केन्द्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता से जानना चाहा था कि क्या आयुष मंत्रालय के इस बारे में कोई दिशा निर्देश हैं। आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी के लिये हैं)।

मेहता ने कहा कि आयुष मंत्रालय के छह मार्च के परामर्श के अनुसार होम्योपैथी चिकित्सक कोविड-19 के इलाज के लिये दवायें नहीं लिख सकते लेकिन वे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली एहतियाती दवायें लिख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आयुष मंत्रालय ने एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसे न्यायालय ने रिकार्ड पर लिया।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\