देश की खबरें | केरल नगर निकाय चुनाव में कोविड रोगियों को मिलेगी डाक मत की सुविधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कोविड-19 रोगियों और पृथकवास में रह रहे लोगों को मतदान करने का मौका नहीं गंवाना पड़ेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने उनके लिए डाक मतपत्रों की सुविधा शुरू की है।
तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर केरल के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कोविड-19 रोगियों और पृथकवास में रह रहे लोगों को मतदान करने का मौका नहीं गंवाना पड़ेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने उनके लिए डाक मतपत्रों की सुविधा शुरू की है।
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा है कि एक विशेष मतदान अधिकारी (एसपीओ), एक विशेष मतदान सहायक (एसपीए) और एक पुलिस अधिकारी की एक टीम ऐसे प्रत्येक मतदाता के पास जाएगी और उन्हें आवेदन, घोषणा फॉर्म और डाक मतपत्र देगी।
यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को RJD का समर्थन, सड़कों पर उतरने का फैसला.
राज्य निर्वाचन आयुक्त वी भास्करन ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मतदाताओं और पृथकवास में रह रहे लोगों को 'विशेष मतदाता' माना जाएगा और उनके लिए विशेष डाक मतपत्रों का वितरण दो दिसंबर को शुरू होगा।
विशेष मतदाताओं की इस सूची में 29 नवंबर तक 24,621 लोगों को जगह दी गई।
यह तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलप्पुझा और इडुक्की के लिए तैयार की गई प्रारंभिक प्रमाणित सूची है, जहां आठ दिसंबर को मतदान है।
यह डाक मतपत्र उन संक्रमित मरीजों के लिए नहीं होगा जो मतदान से एक दिन पहले संक्रमित पाए गए हैं या तीन बजे के बाद पृथकवास में गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)