Gorakhpur: गोरखपुर में शादी में हुई फायरिंग से चार वर्षीय बालक घायल

गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार देर शाम शादी की पार्टी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में चार वर्ष का बालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पहले उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गोरखपुर (उप्र), एक दिसंबर. गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में सोमवार देर शाम शादी की पार्टी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में चार वर्ष का बालक घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, पहले उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

गुलहरिया के थाना प्रभारी रवि राय ने बताया कि परिवार के सदस्‍यों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. राय ने दावा किया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्‍द ही वह पकड़ा जाएगा. यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: अमरोहा में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल, व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जैनपुर गांव के पिंटू निषाद की शादी 25 नवंबर को हुई थी और सोमवार की शाम नई दुल्‍हन के स्‍वागत में उत्‍सव आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल गांव के ही राजन सिंह ने डांस करते हुए कथित तौर पर अपनी अवैध पिस्‍टल से फायरिंग की जिसमें पिंटू का चार वर्षीय भांजा ऋषभ घायल हो गया. मंगलवार की सुबह ऋषभ के कुशीनगर स्थित गांव से परिजन आये और पुलिस को सूचना दी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\