एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सीडीएस जनरल रावत तथा सेना प्रमुख ने पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने युद्ध के समय में साहस का प्रदर्शन किया है और अपने नागरिकों की करूणा के साथ सहायता की है । वहीं पूर्व सैनिक सशस्त्र बलों के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं ।
‘प्यार किया तो डरना क्या’- महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार ने धनंजय मुंडे पर लगे रेप के आरोप पर कहा
Bhashaमहाराष्ट्र सरकार में शिवसेना से मंत्री अब्दुल सत्तार ने बलात्कार का आरोप झेल रहे अपने राकांपा कैबिनेट सहयोगी धनंजय मुंडे का बचाव करते हुए कहा कि ‘प्यार किया तो डरना क्या.’’ यहां पत्रकारों से बातचीत में सत्तार ने कहा कि मुंडे ने खुद ही कहा है कि शिकायत करने वाली महिला की बहन के साथ उनके प्रेम संबंध रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं.
जरुरी जानकारी | खर्च की प्राथमिकता तय करें, बुनियादी ढांचे को बढ़ावा दें, पीएसयू को बेचें: बजट पर रघुराम राजन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का कहना है कि सरकार को भारतीय इक्विटी बाजारों के उच्चतम स्तर पर होने का लाभ उठाते हुए पीएसयू में हिस्सेदारी बेचना चाहिए और खर्च की प्राथमिकता इस तरह तय करनी चाहिए कि अर्थव्यवस्था फिर पटरी पर लौटे।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली कोरोना के नये स्ट्रेन के पॉजिटिव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 का नया ‘वैरिएंट’ उनके देश में प्रवेश कर चुका है और साथ ही उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के क्रिकेटर मोईन अली का जब यहां परीक्षण किया गया तो उन्हें वायरस के नये स्ट्रेन के लिये पॉजिटिव पाया गया।
विदेश की खबरें | प्रतिनिधि सभा ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया, 10 रिपब्लिकन ने भी दिया डेमोक्रेट सदस्यों का साथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के इतिहास में डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति हो गये हैं, जिनके खिलाफ दो बार महाभियोग चलाया गया है। पिछले सप्ताह कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में हुई हिंसा को भड़काने को लेकर उन्हें आरोपित करने की कार्यवाही में 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट सदस्यों का साथ दिया।
जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धी सिग्नल, टेलीग्राम के उभार से व्हाट्सऐप की वृद्धि पर लगी लगाम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोबाइल ऐप का विश्लेषण करने वाली कंपनी सेंसर टावर ने बुधवार को बताया कि पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान एप्पल व गूगल के ऐप स्टोर से सिग्नल को 178 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इससे पहले के सप्ताह के 2.85 लाख डाउनलोड की तुलना में यह 61 गुना वृद्धि है।
देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 340 नये मामले, चार और मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 340 नये मामले सामने आये तथा चार संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि, इस महामारी से होने वाली मृत्यु की प्रतिदिन की दर कई महीनों के बाद दहाई की संख्या से घट कर इकाई पर आई है।
जरुरी जानकारी | सेल की बिक्री पेशकश को पहले दिन 3.6 गुना अभिदान मिला, सरकार करेगी ग्रीशू विकल्प का इस्तेमाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) में सरकार की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 3.6 गुना अभिदान मिला।
विदेश की खबरें | अलकायदा के हमलों को लेकर पोम्पियो की टिप्पणी की बांग्लादेश ने आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की उस टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य बताया है, जिसके तहत उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा दक्षिण एशियाई देश है जहां आतंकवादी संगठन अलकायदा हमले करता है।
देश की खबरें | अफगानिस्तान में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें चिंता का विषय : विदेश मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने अफगानिस्तान में पिछले दिनों पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये हमले शांति प्रक्रिया की भावना के विपरीत हैं और इस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए ।
विदेश की खबरें | यूएई में भारतीय दूतावास ने फर्जी रोजगार एजेंटों से लोगों को सावधान रहने की अपील की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय दूतावास ने नौकरी की तलाश कर रहे लोगों से रोजगार दिलाने के नाम पर फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है, जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से भोले-भाले लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
देश की खबरें | गाजीपुर पोल्ट्री मंडी को खोलने का दिल्ली सरकार का फैसला देश भर में देगा सकारात्मक संदेश : केंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजीपुर पोल्ट्री मंडी को खोलने का दिल्ली सरकार का फैसला देश भर में एक सकारात्मक संदेश देगा। हालांकि, केंद्र ने बर्ड फ्लू के प्रसार पर रोक लगाने के लिए राज्यों को सभी एहतियात सुनिश्चित करने को भी कहा है।
जरुरी जानकारी | एनसीएलटी ने क्वॉलिटी के परिसमापन के निर्देश दिये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने निर्धारित समयावधि में किसी भी बोलीदाता को चुन पाने में विफल रहने के बाद कर्ज में डूबी डेयरी कंपनी क्वॉलिटी लिमिटेड के परिसमापन का निर्देश दिया है।
देश की खबरें | हिप्र पुलिस ने 400 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, तीन गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 400 किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।
देश की खबरें | राकांपा ने अपने मंत्री के खिलाफ लगे आरोप को गंभीर बताया, भाजपा ने की इस्तीफे की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलात्कार का आरोप झेल रहे महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुंबई की महिला द्वारा उनपर लगाए गए आरोप गंभीर हैं और इस मुद्दे पर पार्टी में विचार के बाद फैसला लिया जाएगा।
जरुरी जानकारी | लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डोलर के मुकाबले रुपये में लगाजार तीसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 73.04 पर बंद हुआ।
जरुरी जानकारी | भारत का वाहन निर्यात 2020 में 18.87 प्रतिशत कम हुआ: सिआम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 में भारत से वाहनों का निर्यात 18.87 प्रतिशत कम हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली।
देश की खबरें | स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदमों से व्यापक रोजगार उत्पन्न होगा : हर्षवर्धन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिभर्रता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से व्यापक रोजगार उत्पन्न होगा।
खेल की खबरें | विराट का तूफानी शतक, झारखंड की असम पर आसान जीत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट सिंह के 53 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये नाबाद 103 रन की मदद से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता के ग्रुप बी में गुरुवार को यहां असम को 51 रन से हराया।
देश की खबरें | नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली भारत के दौरे पर आए, संयुक्त आयोग की बैठक में लेंगे हिस्सा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे जहां वे विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे ।