खेल की खबरें | विराट का तूफानी शतक, झारखंड की असम पर आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट सिंह के 53 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये नाबाद 103 रन की मदद से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता के ग्रुप बी में गुरुवार को यहां असम को 51 रन से हराया।

कोलकाता, 14 जनवरी विराट सिंह के 53 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गये नाबाद 103 रन की मदद से झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता के ग्रुप बी में गुरुवार को यहां असम को 51 रन से हराया।

विराट के अलावा सौरभ तिवारी ने 57, कुमार देवब्रत ने नाबाद 31 और कप्तान इशान किशन ने 24 रन का योगदान दिया जिससे झारखंड ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर बनाया और इसके बाद असम को सात विकेट पर 182 रन ही बनाने दिये।

असम के लिये रियान पराग ने सर्वाधिक 67 रन जबकि पल्लवकुमार दास ने 46 रन बनाये लेकिन उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। झारखंड के लिये मोनू कुमार ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये।

झारखंड की यह तीन मैचों में पहली जीत है जबकि असम को दूसरी हार झेलनी पड़ी।

ग्रुप बी में तमिलनाडु ने ईडन गार्डन्स पर खेले गये मैच में ओडिशा को 29 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इससे तमिलनाडु 12 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है।

स्पिनर मुरूगन अश्विन की अगुवाई में तमिलनाडु के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाज का फैसला करने वाले ओडिशा पर शुरू से ही शिकंजा कसे रखा और उसकी टीम को नौ विकेट पर 132 रन ही बनाने दिये। अश्विन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये।

तमिलनाडु ने नारायण जगदीशन (61) के अर्धशतक से 15.1 ओवर में दो विकेट पर 136 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड