जरुरी जानकारी | प्रतिस्पर्धी सिग्नल, टेलीग्राम के उभार से व्हाट्सऐप की वृद्धि पर लगी लगाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोबाइल ऐप का विश्लेषण करने वाली कंपनी सेंसर टावर ने बुधवार को बताया कि पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान एप्पल व गूगल के ऐप स्टोर से सिग्नल को 178 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इससे पहले के सप्ताह के 2.85 लाख डाउनलोड की तुलना में यह 61 गुना वृद्धि है।

मोबाइल ऐप का विश्लेषण करने वाली कंपनी सेंसर टावर ने बुधवार को बताया कि पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान एप्पल व गूगल के ऐप स्टोर से सिग्नल को 178 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इससे पहले के सप्ताह के 2.85 लाख डाउनलोड की तुलना में यह 61 गुना वृद्धि है।

इसी तरह पहले से ही खासे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को पांच जनवरी से 12 जनवरी के दौरान 157 लाख बार डाउनलोड किया गया है, जो इससे एक सप्ताह पहले के 76 लाख डाउनलोड की तुलना में लगभग दोगुना है।

इस दौरान व्हाट्सऐप का डाउनलोड एक सप्ताह पहले के 127 लाख से कम होकर 106 लाख पर सिमट गया है।

विश्लेषकों का मानना है कि इसका कारण गोपनीयता को लेकर चिंतित उपयोक्ताओं (यूजरों) के द्वारा फेसबुक व ट्विटर जैसे मंचों के विकल्प की तलाश है। इसके अलावा अमेरिका में दक्षिणपंथी लोगों के बीच लोकप्रिय मंच पारलर की सेवाएं ठप्प होने से भी सिग्नल व टेलीग्राम को फायदा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि कैपिटल हिल में इस महीने की शुरुआत में हुई हिंसक घटनाओं के बाद फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते को निलंबित कर दिया है। अमेजन के द्वारा पारलर को अपनी क्लाउड होस्टिंग सेवा से हटा देने के बाद यह मंच ठप्प हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रचलित सोशल मीडिया मंचों की इस तरह की कार्रवाई से वैचारिक विभाजन में उभार आ सकता है। इससे अतिवादी तत्व इंटरनेट के ऐसे स्तरों पर सक्रिय हो सकते हैं, जहां से उनका पता लगा पाना और उनके ऊपर नजर रख पाना मुश्किल हो जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\