एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है, खासकर मोदी के सत्ता संभालने के बाद: जितेंद्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत 2014 से विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि जब अमेरिकी और सोवियत संघ चंद्रमा पर उतरने वाले थे, देश तब भी ''नर्सरी की कविताएं गा'' रहा था, लेकिन अब मंगलयान द्वारा प्राप्त तस्वीरें नासा मांग रहा है।
जरुरी जानकारी | अमेरिका, भारत में एक साथ मौद्रिक नीति को कड़ा किये जाने की शुरुआत को लेकर चिंता: विरल आचार्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका में उदार मौद्रिक प्रोत्साहन से कदम वापस खींचे जाने तथा आरबीआई के मौद्रिक नीति को कड़ा करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाने की शुरुआत संभवत: एक साथ होने को लेकर चिंतित हैं।
देश की खबरें | देशमुख के वकील के खिलाफ जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच को कथित तौर पर प्रभावित करने का प्रयास करने के लिए उनके वकील के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गरीबों का धन मोदी के मित्रों को भेजा जा रहा, प्रधानमंत्री वास्तविकता का सामना नहीं कर पा रहे: राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किसानों, छोटे कारोबारियों और वेतनभोगी वर्ग से धन लिया जा रहा है और गरीबों का धन ‘‘प्रधानमंत्री के कुछ’’ पूंजीपति ‘‘मित्रों’’ को दिया जा रहा है।
देश की खबरें | स्वास्थ्य विभाग ने माना कि फिरोजाबाद में वायरल व डेंगू बुखार से 41 मौतें हुई हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिरोजाबाद में 41 लोगों की वायरल एवं डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है, जिसमें 36 लोग शहर के हैं जबकि पांच ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
देश की खबरें | प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने का निर्णय सोनिया गांधी लेंगी:सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने पर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी और उन्होंने इस मुद्दे पर कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे के बीच एयू बैंक ने कहा, छुपाने के लिए कुछ नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के बैंक एयू स्माल फाइनेंस बैंक (एयू बैंक) ने हाल में शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे के संबंध में निवेशकों और जमाकर्ताओं की चिंताओं को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि यह केवल मानव संसाधन का मामला है जिसका कंपनी प्रबंधन समाधान करने का प्रयास कर रहा है।
देश की खबरें | उप्र के नोएडा में आप नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिह के नेतृत्त्व में पार्टी ने नोएडा स्टेडियम से तिरंगा संकल्प यात्रा निकाला जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
जरुरी जानकारी | एनएचपीसी कर्ज सीमा बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी अपनी कर्ज की सीमा को 10,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी की वार्षिक आम बैठक 29 सितंबर को होनी है।
देश की खबरें | पंजाब कांग्रेस संकट : हरीश रावत ने पार्टी नेताओं की 'नाराजगी' से अमरिंदर को अवगत कराया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पार्टी के असंतुष्ट नेताओं की "नाराजगी" से अवगत कराया और कहा कि उन्हें दूर करना सिंह का "कर्तव्य" है।
देश की खबरें | मुंबई हवाईअड्डे पर आने वाले कुछ देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य: बीएमसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन, पश्चिम एशिया, ब्राजील और चीन जैसे चुनिंदा देशों से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए तीन सितंबर से कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | सरकारों, संस्थानों के लिये आईटी समाधानों को तेजी से लागू करना महत्वपूर्ण: कैग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में हर सरकार और संस्थान की सफलता को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधानों को तेजी से लागू करने की क्षमता से मापा जाएगा।
#WATCH "तालिबान एक नाम नहीं बल्कि अफ़ग़ानिस्तान में एक संस्कृति है और भारत में ये ... - Latest Tweet by ANI Hindi News
Team LatestlyThe latest Tweet by ANI Hindi News states, '#WATCH "तालिबान एक नाम नहीं बल्कि अफ़ग़ानिस्तान में एक संस्कृति है और भारत में ये आरएसएस तालिबानी ही हैं...": पटना में राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह '
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल ने चुनाव बाद हिंसा पर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए चुनाव के बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती दी।
देश की खबरें | गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गोहत्या के एक मामले में बुधवार को कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए और गौरक्षा को हिंदुओं के मौलिक अधिकार में रखा जाए क्योंकि जब देश की संस्कृति और उसकी आस्था पर चोट होती है तो देश कमजोर होता है।
देश की खबरें | एसकेएम ने 26 जनवरी की घटनाओं के संबंध में किसानों को नोटिस जारी करने पर दिल्ली पुलिस की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 26 जनवरी की घटना से संबंधित मामलों की जांच में शामिल होने के लिए किसानों को नोटिस जारी किए जाने को लेकर बुधवार को दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा।
देश की खबरें | पंजाब में शौर्यचक्र विजेता की हत्या के सिलसिले में आठ केएलएफ आतकवादियों के खिलाफ आरोप तय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के आठ आतंकवादियों के खिलाफ पंजाब में पिछले साल की गयी शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में आरोप तय किये हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | हरियाणा में करनाल एसडीएम सहित 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा सरकार ने बुधवार को करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा सहित 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
देश की खबरें | लोक सेवक के खिलाफ प्राथमिकी के दर्ज होने में एक सामाजिक कलंक भी जुड़ा होता है: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि ‘‘लोक सेवक के खिलाफ प्राथमिकी के दर्ज होने में एक सामाजिक कलंक भी जुड़ा होता है।’’ न्यायालय ने यह टिप्पणी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को इस संबंध में अपना जवाब दाखिल करने के लिए निर्देश हुए की कि क्या एक आईआरएस अधिकारी और उनके पति ए. सुरेश, जो वर्तमान में आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच (पीई) की गई थी।
जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन अगस्त में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 4.26 करोड़ टन पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अगस्त में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 4.26 करोड़ टन रहा।