देश की खबरें | पंजाब में शौर्यचक्र विजेता की हत्या के सिलसिले में आठ केएलएफ आतकवादियों के खिलाफ आरोप तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनआईए की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के आठ आतंकवादियों के खिलाफ पंजाब में पिछले साल की गयी शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में आरोप तय किये हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर एनआईए की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) के आठ आतंकवादियों के खिलाफ पंजाब में पिछले साल की गयी शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या के मामले में आरोप तय किये हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनआईए ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि आरोपपत्र में शामिल आरोपी इस आतंकवादी संगठन के पाकिस्तान स्थित नेतृत्व द्वारा रची गयी साजिश का हिस्सा थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली की विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश ने सुखराज सिंह उर्फ लखनपाल, रवींद्र सिंह उर्फ रवि ढिल्लों, आकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल, जगरूप सिंह, सुखदीप सिंह उर्फ भूरा, गुरजीत सिंह उर्फ भा, इंदरजीत सिंह उर्फ इंदर और सुखमीत पाल उर्फ सुख भिखारीवाल के विरूद्ध भादंसं, अवैध गतिविधि रोकथाम एवं हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किये।

संधू को पंजाब में आतंकवाद के चरम पर रहने के दौरान आतंकवादियों के विरूद्ध लड़ाई में बहादुरी के लिए शौर्यचक्र से नवाजा गया था। लेकिन 16 अगस्त, 2020 को तरण तारन के भिखीविंड गांव में उनके आवास सह विद्यालय में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी हत्या कर दी। इस संबंध में भिखीविंड थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एनआईए ने 26 जनवरी को इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी और 27 अप्रैल को आठ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

एनआईए ने कहा, ‘‘ केएलएफ के प्रमुख लखवीर सिंह रोड और उसके कनाडा के उपप्रमुख सन्नी टोरंटो ने गैंगस्टर से आतंकवादी बने सुख भिखारीवाल को निशानेबाजों का इंतजाम करने एवं इस योजना को अंजाम तक पहुंचाने का जिम्मा दिया था।’’

प्रवक्ता ने बताया कि भिखारीवाल ने सुखदीप सिंह और गुरजीत सिंह को संधू की हत्या करने का निर्देश दिया था। इंदरजीत सिंह, संधू की टोह लेने में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\