जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन अगस्त में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 4.26 करोड़ टन पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अगस्त में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 4.26 करोड़ टन रहा।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अगस्त में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 14.6 प्रतिशत बढ़कर 4.26 करोड़ टन रहा।

शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

कोल इंडिया के उत्पादन में ऐसे समय बढ़ोतरी हुई है जब देश की ताप बिजली इकाइयों के कोयले की कमी से जूझने की खबर है।

अगस्त, 2020 में कंपनी का कोयला उत्पादन 3.72 करोड़ टन रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त के दौरान कोयल इंडिया का उत्पादन बढ़कर 20.92 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 19.55 करोड़ टन था।

घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का हिस्सा करीब 80 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\