जरुरी जानकारी | एनएचपीसी कर्ज सीमा बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी अपनी कर्ज की सीमा को 10,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी की वार्षिक आम बैठक 29 सितंबर को होनी है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी अपनी कर्ज की सीमा को 10,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने के लिए वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी। कंपनी की वार्षिक आम बैठक 29 सितंबर को होनी है।

कर्ज सीमा को 30,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव बैठक के एजेंडा में है।

कंपनी ने कहा कि तेजी से क्षमता विस्तार कार्यक्रम की वजह से कर्ज सीमा को 30,000 करोड़ रुपये से बढ़ाए जाने की जरूरत है।

कंपनी ने कहा कि मौजूदा परियोजनाओं तथा 2031 तक नई परियोजनाओं के लिए मोटे अनुमान के अनुसार कुल निवेश की जरूरत 50,000 करोड़ रुपये रहेगी।

एनएचपीसी फिलहाल सात पनबिजली और दो सौर परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। इन परियोजनाओं की कुल स्थापित क्षमता 5,999 मेगावॉट होगी। इनमें अनुषंगी और संयुक्त उद्यम कंपनियों द्वारा क्रियान्वित की जा रही परियोजनाएं भी शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि इसके साथ ही कुल 10,787.1 मेगावाट स्थापित क्षमता वाली परियोजनायें मंजूरी के स्तर पर हैं।

कंपनी मुख्यतौर पर बॉंड, डिबेंचर, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आवधिक रुपया कर्ज, विदेशी मुद्रा उधारी और विदेशी मुद्रा बांड के तौर पर कर्ज जुटाती है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\