एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | मोटे अनाज हैं पोषक तत्वों का भंडार: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को कहा कि मोटे अनाज पोषक तत्वों का भंडार हैं और इन्हें अपने आहार में शामिल करने से ह्रदयरोग और मधुमेह जैसे रोगों से बचा जा सकता है।
देश की खबरें | इलाहाबादिया की टिप्पणी पर विवाद: एनसीडब्ल्यू ने अश्लील ‘कंटेंट’ पर रोक के लिए कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केंद्र से विभिन्न ‘ओवर-द-टॉप’ (ओटीटी) मंचों और सोशल मीडिया ‘स्ट्रीमिंग साइट’ पर अश्लील ‘कंटेंट’ (सामग्री) के बढ़ते चलन से संबंधित गंभीर चिंताओं के समाधान के लिए तत्काल नियामकीय उपाय करने को कहा है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | पुणे में जीबीएस से पीड़ित वाहन चालक की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तंत्रिका संबंधी विकार गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित पुणे के 37 वर्षीय एक वाहन चालक की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वियजपुरा के विधायक यतनाल को फिर जारी किया कारण बताओ नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को असंतुष्ट भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को एक नया कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे पूछा कि ‘आश्वासन देने के बाद भी उसका उल्लंघन करने’ पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
देश की खबरें | एसजीपीसी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से हटाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सोमवार को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया।
देश की खबरें | दिल्ली: किशोर ने मां के प्रेमी की हत्या करके शव तालाब में फेंका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पुलिस ने एक किशोर को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़ा है। किशोर पर आरोप है कि उसने अपनी मां के प्रेमी की हत्या करके उसके शव को यहां एक पार्क स्थित तालाब में कथित तौर पर फेंक दिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | जिन लोगों को ‘गलत तरीके से’ नौकरी मिली है, उन्हें ‘बाहर किया’ जा सकता है: शीर्ष अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में सोमवार को कहा कि जिन लोगों को ‘‘गलत तरीके से’’ नौकरी मिली है, उन्हें ‘‘बाहर किया’’ जा सकता है।
देश की खबरें | दिल्ली में गोकशी के आरोप में 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोग पकड़े गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सिग्नेचर ब्रिज के पास गोकशी के एक मामले में शामिल होने के आरोप में एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद कोई व्यक्ति संसद में कैसे लौट सकता है? न्यायालय ने पूछा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने राजनीति के अपराधीकरण को एक बड़ा मुद्दा बताते हुए सोमवार को सवाल किया कि आपराधिक मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद कोई व्यक्ति संसद में कैसे लौट सकता है।
विदेश की खबरें | एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे, मैक्रों के साथ करेंगे वार्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
देश की खबरें | मानव-पशु संघर्ष:प्रियंका ने वायनाड में ग्रामीणों की चिंता दूर करने में पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में वन से सटे गांवों में ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र में बढ़ते मानव-पशु संघर्ष पर उनकी चिंताओं को दूर करने में उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
देश की खबरें | नाबालिग लड़की के अपहरण के कारण हरिद्वार के गांव में तनाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरिद्वार जिले में लक्सर के निकट एक गांव में नाबालिग लड़की के कथित अपहरण के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकार दी।
देश की खबरें | दिल्ली का मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित विधायकों में से चुना जाना चाहिए : भाजपा नेताओं का एक वर्ग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि इस शीर्ष पद के लिए चयन पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से किया जाना चाहिए।
देश की खबरें | दिल्ली: पुलिस टीम पर हमले को लेकर विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, हमें उस पर बारीकी से और सावधानीपूर्वक नजर रखनी होगी: थरूर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, उस पर भारत को ‘‘बारीकी से और सावधानीपूर्वक’’ नजर रखनी होगी।
देश की खबरें | खड़गे, राहुल के 'इन्वेस्ट कर्नाटक' शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेंगलुरु में आयोजित होने वाले "इन्वेस्ट कर्नाटक 2025" शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना नहीं है।
जरुरी जानकारी | ट्रक मालिकों ने फिटनेस प्रमाणन के लिए प्रस्तावित शुल्क वृद्धि का विरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रक मालिकों के संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने सोमवार को फिटनेस प्रमाणन शुल्क में प्रस्तावित वृद्धि का विरोध किया।
देश की खबरें | यूनानी चिकित्सा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को नयी दिल्ली में यूनानी दिवस पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।
जरुरी जानकारी | आईआईएचएल के हाथों रिलायंस कैपिटल के 26 फरवरी तक अधिग्रहण का रास्ता साफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनलीएलटी) ने सोमवार को कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के आईआईएचएल के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
देश की खबरें | ममता ने बंगाल विस चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज किया, टीएमसी अकेले लड़ेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह जानकारी टीएमसी सूत्रों ने दी।