एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | एचपीपीसीएल के लापता मुख्य अभियंता का शव मिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी का शव मंगलवार को बिलासपुर जिले में मिला, जो 10 मार्च को लापता हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद होगी।
देश की खबरें | शीर्ष अदालत ने 17 निजी विद्यालयों की वित्तीय स्थिति की जांच के लिए समिति गठित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 17 निजी विद्यालयों की वित्तीय स्थिति की जांच के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति गठित की।
देश की खबरें | यूरोपीय संसद के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से भेंट की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूरोपीय संसद की अध्यक्ष एंजेलिका निबलर के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से मुलाकात की।
विदेश की खबरें | न्यायाधीश पर महाभियोग लगाने की ट्रंप की याचिका प्रधान न्यायाधीश ने खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यायाधीश को हटाने की मांग की, जिन्होंने राष्ट्रपति की निर्वासन योजनाओं के खिलाफ फैसला सुनाया था।
देश की खबरें | मणिपुर: जनजातीय संगठनों ने हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में ‘बंद’ वापस लिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में ‘हमार’ और ‘जोमी’ समुदायों के बीच झड़प के मद्देनजर कर्फ्यू लगाए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को दोनों समुदायों के संगठनों वहां लगाया गया ‘बंद’ वापस ले लिया। इससे वहां स्थिति सामान्य हो गई।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: एनपीए लेने के बावजूद निजी प्रैक्टिस करते पाए गए 17 सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस’ (एनपीए) लेने के बावजूद निजी तौर पर प्रैक्टिस करते पाए गए 17 सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई शुरू कर दी।
देश की खबरें | झारखंड के मंत्री ने 2026 में परिसीमन पर चिंता जतायी, भाजपा की एनआरसी की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने 2026 में संसदीय और विधानसभा सीट के प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन से राज्य में ‘‘अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों में कमी’’ हो सकती है।
देश की खबरें | औरंगजेब की कब्र हटाओ, ऐसा होने पर नीतीश और नायडू को बुलाओ: उद्धव ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘400 साल पुराने मुद्दे’ को उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में रामपथ पर इमारत में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा निर्मित रामपथ पर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गोवा: बिट्स पिलानी के छात्रों ने ऑनलाइन कट्टरपंथी सामग्री का पता लगाने के लिए समाधान विकसित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा स्थित बिट्स पिलानी के छात्रों ने ऑनलाइन कट्टरपंथी सामग्री का पता लगाने के लिए एक नवोन्मेषी समाधान विकसित किया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिक्षण संस्थान के प्रयासों की सराहना की है।
देश की खबरें | बिहारः मंदिर परिसर से धार्मिक पुस्तक लेकर भागने का प्रयास करने वाले दो लोग गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के गया जिले में महाबोधि मंदिर परिसर से पांच पांडव मंदिर के भीतर रखी धार्मिक पुस्तक लेकर भागने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | नाबालिग से नृशंस दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को मिली ‘तिहरी’ मौत की सजा, मां-बहन को भी जेल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल की एक विशेष अदालत ने पिछले वर्ष एक नाबालिग लड़की के साथ नृशंस दुष्कर्म और हत्या के लिए तीन आरोपों में मंगलवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति दोषी करार देते हुए ‘तिहरी मौत की सजा' सुनाई।
देश की खबरें | उत्तराखंड: गोलीबारी मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को जमानत मिली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप में एक महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में रहे पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी।
देश की खबरें | असम: भारत से बांग्लादेश के 15 नागरिकों को निर्वासित किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश के कुल 15 नागरिकों को निर्वासित कर दिया गया है।
देश की खबरें | रायसीना डायलॉग: जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के हिस्से पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे का किया उल्लेख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम द्वारा वैश्विक नियमों को चुनिंदा तरीके से लागू किये जाने पर प्रकाश डालते हुए मंगलवार को कहा कि भारत ने 1948 से जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान के “सबसे लंबे समय तक” अवैध कब्जे को सहन किया जबकि इस “आक्रमण” को “विवाद” बना दिया गया।
जरुरी जानकारी | इंडसइंड बैंक ने कोई पूंजी नहीं मांगी, प्रवर्तकों के लिए हिस्सेदारी बढ़ाने का सही समय: हिंदुजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक ने अपने प्रवर्तकों से कोई नई पूंजी नहीं मांगी है। हालांकि लेखा विसंगति के बाद उसकी कुल संपत्ति में में भारी नुकसान हुआ है।
देश की खबरें | मैनपुरी में एक हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को सुनायी गयी मौत की सजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैनपुरी की एक अदालत ने करहल थाना क्षेत्र के नानमई गांव में 10 महीने पहले हुई हत्या के एक मामले में एक महिला समेत दो लोगों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई।
जरुरी जानकारी | दिल्ली में 2027 तक सभी सार्वजनिक बसें इलेक्ट्रिक होंगीः परिवहन मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने वर्ष 2027 तक राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों का ही इस्तेमाल करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश: बांध में नौका डूब जाने के बाद चार बच्चों सहित सात लोग लापता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में माताटीला बांध में मंगलवार शाम एक नौका डूब जाने के बाद तीन महिलाएं और चार बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | न्यायालय ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य पर आगे बढ़ने के लिए यूपीएसबीसीएल पर जुर्माना लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने ‘ताज ट्रेपेजियम जोन’ (टीटीजेड) में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बिना उसकी पूर्व अनुमति के आगे बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड (यूपीएसबीसीएल) पर मंगलवार को पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।