देश की खबरें | औरंगजेब की कब्र हटाओ, ऐसा होने पर नीतीश और नायडू को बुलाओ: उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘400 साल पुराने मुद्दे’ को उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए।

मुंबई, 18 मार्च शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘400 साल पुराने मुद्दे’ को उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए।

ठाकरे यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में एक दिन पहले औरंगजेब की कब्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

ठाकरे ने कहा, “औरंगजेब की कब्र को तुरंत हटा दें लेकिन ऐसा होने पर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को बुला लें।”

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘400 साल पुराने’ मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया।

पर्यवेक्षकों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों ही भाजपा के प्रमुख सहयोगी हैं और उनका संदर्भ नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महाराष्ट्र में मुस्लिम वोटों को लेकर था।

ठाकरे ने कहा, “अगर भाजपा को हरे रंग से कोई समस्या है, तो उसे अपने झंडे से हरा रंग हटा देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आपने हमारी पार्टी के भगवा झंडे को बदनाम करने और हमें हिंदुत्व सिखाने की कोशिश की।”

ठाकरे ने कहा कि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ और महाराष्ट्र में पराजित हुआ तथा उसकी मृत्यु हुई।

शिवसेना-उबाठा नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर में हुई हिंसा पर कहा कि भाजपा ‘बेशर्म’ है।

उन्होंने कहा, “दुख की बात है कि जब भाजपा सरकार नहीं चला पाती तो वह हिंसा, दंगों का सहारा लेती है और यह हर राज्य में उनका तय फॉर्मूला है। वे 300 से 400 साल पहले रहने वाले किसी व्यक्ति का इतिहास खोदने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे भविष्य के बारे में नहीं बोल सकते। वे वर्तमान के बारे में नहीं बोल सकते।”

आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर राज्य सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए कब्र विवाद को अंजाम देने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ‘महाराष्ट्र को मणिपुर बनाने’की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट