जरुरी जानकारी | दिल्ली में 2027 तक सभी सार्वजनिक बसें इलेक्ट्रिक होंगीः परिवहन मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने वर्ष 2027 तक राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों का ही इस्तेमाल करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है।

नयी दिल्ली, 18 मार्च दिल्ली सरकार ने वर्ष 2027 तक राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन में सिर्फ इलेक्ट्रिक बसों का ही इस्तेमाल करने की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने यहां इस योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले महीने से 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को परिवहन बेड़े में शामिल किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन वाली इलेक्ट्रिक बसें नौ मीटर और 12 मीटर लंबाई वाली होंगी।

केंद्रशासित प्रदेश की सरकार ने वर्ष 2027 तक सार्वजनिक बसों के समूचे बेड़े को इलेक्ट्रिक बसों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है।

परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली स्वच्छ एवं टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठा रही है। हमारा संकल्प दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने का है। चरणबद्ध बदलाव के साथ हम सही दिशा में कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बस यात्रियों को असुविधा पहुंचाए बगैर निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग को युक्तिसंगत बनाने और बेहतर बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान दे रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी