एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली पेश की: खेल मंत्रालय सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अहमदाबाद में करने के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस पर कई सप्ताह से विचार चल रहा था।
देश की खबरें | धीमी ओवर गति के उल्लघंन के लिए आईपीएल कप्तानों पर कोई मैच प्रतिबंध नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कप्तानों को धीमी ओवर गति संबंधित उल्लघंन के लिए प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा क्योंकि इसके बजाय उनके डिमेरिट अंक काटे जाएंगे।
ताजा खबरें | मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच प्रधानमंत्री की 38 विदेश यात्राओं पर करीब 258 करोड़ रुपये खर्च हुए
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मई 2022 से दिसंबर 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 38 विदेश यात्राओं पर लगभग 258 करोड़ रुपये खर्च हुए।
जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प ई-तिपहिया कंपनी यूलर मोटर्स में 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 525 करोड़ रुपये में यूलर मोटर्स में 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके इलेक्ट्रिक तिपहिया खंड में कदम रखा है।
देश की खबरें | फरीदाबाद: फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की मांग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का अधिकारी बन पुलिस विभाग से एस्कॉर्ट वाहन की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1500 नए अस्पताल भवनों का निर्माण होगा : मंगल पांडेय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगले वित्तीय वर्ष में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 1500 से अधिक नए अस्पताल भवनों का निर्माण किया जाएगा।
देश की खबरें | दिल्ली: युवती की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत ने 54 हजार करोड़ रुपये के सैन्य साजो सामान की खरीद को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को 54,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सैन्य साजो सामान की खरीद को मंजूरी दी। इसमें हवाई हमला चेतावनी और नियंत्रण विमान प्रणाली, टॉरपीडो और टी-90 टैंकों के लिए इंजन शामिल हैं।
जरुरी जानकारी | अगले वित्त वर्ष में सेवा निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखें : गोयल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के सेवा निर्यात की अच्छी वृद्धि का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस क्षेत्र को अगले वित्त वर्ष में वस्तु निर्यात को पीछे छोड़ते हुए 450 अरब डॉलर तक पहुंचने का लक्ष्य रखना चाहिए।
देश की खबरें | आप ने किसानों के प्रति समर्थन दोहराया, सड़कों को खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिए जाने और विरोध स्थल पर उनकी ओर से बनाए गए अस्थायी ढांचों को ध्वस्त करने के एक दिन बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को किसानों के प्रति अपना समर्थन दोहराया। इसने साथ ही यह भी कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए मुख्य सड़कों को तत्काल खोलने की आवश्यकता है।
जरुरी जानकारी | पीएसपीसीएल को 78 करोड़ रुपये ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण ने तलवंडी साबो पावर लिमिटेड को 78 करोड़ रुपये वापस करने का पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को निर्देश दिया है।
देश की खबरें | न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत आईएनएस सूरत का दौरा किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल गारिन गोल्डिंग ने मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी विध्वंसक पोत आईएनएस सूरत का दौरा किया।
खेल की खबरें | क्रिस्टी कोवेंट्री बनी आईओसी अध्यक्ष, वैश्विक ओलंपिक संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिम्बाब्वे की खेल मंत्री और ओलंपिक में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता तैराक क्रिस्टी (41 वर्ष) ने आईओसी सदस्यता में 97 आईओसी सदस्यों द्वारा मतदान के बाद सात उम्मीदवारों की प्रतिस्पर्धा में पहले दौर में शानदार जीत हासिल की।
देश की खबरें | मोदी ने गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने, विकसित भारत में योगदान देने का आग्रह किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को गुजरात के भरवाड़ समुदाय से प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया।
देश की खबरें | वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘इन्वेस्ट यूपी’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों में बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने यहां दी।
देश की खबरें | नागपुर हिंसा : मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर में मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में विदर्भ के सबसे बड़े शहर में हुई हिंसा की बृहस्पतिवार को निंदा की और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की।
जरुरी जानकारी | ग्रोक के जवाबों के लिए एक्स को ठहराया जा सकता है जिम्मेदार: सरकारी सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को उसके कृत्रिम मेधा (एआई) टूल 'ग्रोक' के जवाबों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इस बारे में जल्द ही एक कानूनी राय तय की जाएगी। एक सरकारी सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
देश की खबरें | पिता की तबीयत बिगड़ने पर यात्रा कार्यक्रम बदलना पड़ा लेकिन एअर इंडिया ने नहीं दी छूट: लीजा रे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री-मॉडल लीजा रे ने कहा कि उन्हें अपने 92 वर्षीय पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा, लेकिन विमानन कंपनी एअर इंडिया ने उन्हें छूट देने से ‘‘इनकार’’ कर दिया।
जरुरी जानकारी | शिक्षा जगत, स्टार्टअप, विद्यार्थी, शोधकर्ता मिलकर नए समाधान तैयार करें: वैष्णव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को शिक्षा जगत, स्टार्टअप, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं से नए समाधान विकसित करने के लिए परस्पर साथ आने और इस पुरानी मानसिकता को छोड़ने का आग्रह किया कि सरकार को ही सब कुछ करना चाहिए।
देश की खबरें | सेपक टकरा विश्वकप 2025: राष्ट्रगान गाए जाने की घोषणा के बीच मंच से उतरे नीतीश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)