देश की खबरें | दिल्ली: युवती की गला घोंटकर हत्या, दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में एक युवती की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की हत्या कर शव को द्वारका के नजफगढ़ नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान जुबैर (27) और आसिफ (26) के रूप में हुई है, जिसमें से एक आसिफ का कोमल (22) के साथ प्रेम प्रसंग था।
आसिफ और कोमल दोनों सुंदर नगरी के निवासी थे।
अधिकारियों ने बताया कि 12 मार्च को आसिफ ने कोमल को अपनी कैब में सीमापुरी में बैठाया। रास्ते में, आसिफ ने कोमल पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और आसिफ ने कोमल की कार के अंदर ही हत्या कर दी। इसके बाद, आरोपी ने जुबैर को शव को ठिकाने लगाने के लिए शामिल किया। दोनों ने शव से एक पत्थर बांध दिया और उसे नाले में फेंक दिया।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब 17 मार्च को कुछ स्थानीय लोगों ने नाले में एक शव देखा और पुलिस को सूचित किया।
अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू की गई और यह पता चला कि शव कोमल का था। कोमल 13 मार्च को सीमापुरी से लापता हो गई थी। जांच के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)