देश की खबरें | भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली पेश की: खेल मंत्रालय सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अहमदाबाद में करने के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस पर कई सप्ताह से विचार चल रहा था।
नयी दिल्ली, 20 मार्च वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अहमदाबाद में करने के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की है। खेल मंत्रालय के एक शीर्ष सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस पर कई सप्ताह से विचार चल रहा था।
खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी और भारत का पत्र भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा कुछ दिन पहले भेजा गया था।
सूत्र ने कहा, ‘‘हां, यह सच है, भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है। ’’
अहमदाबाद शहर को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए चुना गया है और अगर 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी भारत सफल रहता है तो यह इनकी मेजबानी के लिए भी सबसे आगे है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने खुद को ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट’ के रूप में ब्रांड किया है जो अब मूल्यांकन प्रक्रिया का नेतृत्व करेगा और मेजबान की अंतिम नियुक्ति सीजीएफ महासभा द्वारा तय की जाएगी।
बोली प्रस्तुत करने का निर्णय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा हाल में इस बात पर जोर दिए जाने के बाद आया है कि देश खेलों की मेजबानी में रुचि रखता है।
भारत ने अंतिम बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी और देश का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का भी है।
देश ने उन सभी स्पर्धाओं की मेजबानी करने की इच्छा भी व्यक्त की थी जिन्हें 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से हटा दिया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्लास्गो में आयोजन होने पर इसकी पदक तालिका प्रभावित नहीं हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)