एजेंसी न्यूज
विदेश की खबरें | इजराइली विदेश मंत्रालय ने भारत के नए राजदूत के स्वागत में ‘द डिप्लोमैट’ की स्क्रीनिंग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के विदेश मंत्रालय ने नए विदेशी राजनयिक के स्वागत में अपनी किस्म के एक अनूठे कदम के तहत मंगलवार की शाम जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की स्क्रीनिंग की।
देश की खबरें | मथुरा में सीट विवाद के कारण दवा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक पर हमला, चार सिख यात्री गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नांदेड़ से अमृतसर जा रही 12715 सचखण्ड सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार सुबह चार सिख यात्रियों ने सीट को लेकर विवाद के चलते आगरा से मथुरा आ रहे एक दवा कंपनी के एरिया मैनेजर (क्षेत्रीय प्रबंधक) पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे उसके सिर व कलाई पर गहरी चोटें आई हैं। जीआरपी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | माकपा की अहम बैठक में भाजपा से मुकाबला करने, हराने पर वामपंथी दलों का ध्यान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (अंजलि ओझा)
देश की खबरें | नीतीश कटारा हत्याकांड : अंतरिम जमानत के लिए विकास यादव ने न्यायालय का रुख किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीतीश कटारा की 2002 में हुई हत्या के मामले में 25 साल कारावास की सजा काट रहे विकास यादव ने अपनी मां की सर्जरी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए बुधवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
ताजा खबरें | भाजपा अध्यक्ष चुने जाने में देरी को लेकर अखिलेश ने कसा तंज; शाह ने सपा को बताया ‘परिवारवादी’ पार्टी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बुधवार को लोकसभा में तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा अब तक अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस पर, गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि निर्णय लेने में देरी हो रही है क्योंकि उनकी पार्टी परिवारवादी नहीं है।
ताजा खबरें | वक्फ विधेयक कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला: अनुराग ठाकुर
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. वक्फ संशोधन विधेयक को कांग्रेस की ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला’’ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि इस विधेयक से स्पष्ट है कि देश संविधान के अनुसार ही चलेगा।
ताजा खबरें | भवनों का निर्माण नहीं होने के कारण एक तिहाई एकलव्य आवासीय विद्यालय बंद : सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्वीकृत विशेष विद्यालयों में से लगभग एक तिहाई विद्यालय अधूरे भवन निर्माण के कारण बंद हैं।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में मुठभेड़ में 14-14 लाख रुपये की ईनामी दो महिला नक्सली ढेर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में 14-14 लाख रुपये की ईनामी दो महिला नक्सली ढेर हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल में आदिवासी युवक की हिरासत में हुई मौत की न्यायिक जांच कराई जाए : कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने एक आदिवासी युवक की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई मौत की न्यायिक जांच कराने की बुधवार को मांग की।
विदेश की खबरें | अकेलेपन से निपटने के लिए एआई चैटबोट का बिना सोचे-समझे इस्तेमाल घातक क्यों?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, दो अप्रैल (द कन्वरसेशन) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2023 में अकेलेपन और सामाजिक अलगाव को मानव स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा करार दिया था। तन्हाई से निपटने के लिए लाखों लोग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबोट का सहारा लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
जरुरी जानकारी | मारुति आठ अप्रैल से कारों के दाम 62,000 रुपये तक बढ़ाएगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) आठ अप्रैल से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2,500-62,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।
जरुरी जानकारी | एस रमन होंगे पीएफआरडीए के अगले चेयरपर्सन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने उप नियंत्रक एवं महालेखा प्रबंधक (कैग) एस रमन को पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
देश की खबरें | मुख्य न्यायाधीश ने मादक पदार्थों की समस्या से लड़ने के लिए एकजुट प्रयास का आह्वान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मादक पदार्थों की समस्या से लड़ने के लिए सहयोगात्मक और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने का बुधवार को आह्वान किया।
ताजा खबरें | संसद ने आप्रवास एवं विदेशियों विषयक विधेयक 2025 को दी मंजूरी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद ने बुधवार को भारत में विदेशी लोगों के आगमन, उनके यहां ठहरने और गैर कानूनी ढंग से रह रहे लोगों के निर्वासन से संबंधित एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी तथा सरकार ने इस बात की प्रतिबद्धता जतायी कि देश के विरूद्ध साजिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को यहां रहने नहीं दिया जाएगा।
देश की खबरें | तमिलनाडु ई-पास प्रणाली : ऊटी में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद, ऑटो और टैक्सी सड़कों से नदारद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बुधवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और ऑटो तथा पर्यटक टैक्सियां सड़कों पर नजर नहीं आयीं। वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने के लिए अदालत के फैसले के अनुरूप लागू की गई ई-पास प्रणाली के विरोध में वाहन सड़कों से नदारद रहे।
ताजा खबरें | वक्फ़ संशोधन विधेयक: शिवसेना ने उद्धव ठाकरे की पार्टी को आड़े हाथ लिया
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना (उबाठा) के सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को वक्फ़ संशोधन विधेयक पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए आशंका जताई कि कहीं आने वाले दिनों में मंदिरों के प्रबंधन में गैर-हिंदुओं को तो नहीं लाया जाएगा, वहीं शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे की पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे आज होते तो सावंत को ऐसी बातें नहीं कहने देते।
देश की खबरें | न्यायालय ने अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस में देरी पर तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष से पूछे सवाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष से पूछा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों की अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर नोटिस जारी करने में लगभग 10 महीने का समय क्यों लगाया?
विदेश की खबरें | इजराइल गाजा में ‘बड़े क्षेत्रों’ पर कब्जा करने के उद्देश्य से अभियान का विस्तार कर रहा: रक्षा मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को एक लिखित बयान में कहा कि फलस्तीनी क्षेत्र में इजराइल अपने सैन्य अभियान का ‘उग्रवादियों को खदेड़ने के उद्देश्य से विस्तार कर रहा है’।
ताजा खबरें | रेल दुर्घटनाओं की संख्या 400 से घट कर 81 हुई: वैष्णव
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि रेल दुर्घटनाओं की संख्या 400 से घट कर 81 रह गई है तथा इसमें और कमी लाने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है।
देश की खबरें | सोनभद्र में एनसीएल कर्मचारी से 2.27 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना इलाके में काम करने वाले नेशनल कोल फील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के एक कर्मचारी ने 2.27 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस की साइबर अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।