जरुरी जानकारी | एस रमन होंगे पीएफआरडीए के अगले चेयरपर्सन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने उप नियंत्रक एवं महालेखा प्रबंधक (कैग) एस रमन को पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल सरकार ने उप नियंत्रक एवं महालेखा प्रबंधक (कैग) एस रमन को पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

वह दीपक मोहंती की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मई, 2025 में समाप्त होगा।

एक अप्रैल को जारी सरकारी अधिसूचना में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शिवसुब्रमण्यन रमन, डिप्टी-कैग को पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) का चेयरपर्सन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

एसीसी ने रमन की नियुक्ति को पांच साल के कार्यकाल या 65 वर्ष की आयु होने तक (जो भी पहले हो) के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

वर्तमान में डिप्टी-कैग के रूप में सेवारत रमन ‘भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा’ (आईए एंड एएस) के 1991 बैच से हैं।

उन्होंने 2021 और 2024 के बीच तीन साल के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now