एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | उमा भारती ने शराब नीति को लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराब नीति को लेकर राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार पर मंगलवार को निशाना साधते हुए कहा कि शराब की दुकानों के आवंटन को लेकर खासकर महिलाओं के नेतृत्व में व्यापक जन विरोध हो रहा है।
देश की खबरें | देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 15 न्यायाधीश: ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में प्रति दस लाख आबादी पर केवल 15 न्यायाधीश हैं, जो विधि आयोग की प्रति दस लाख की आबादी पर 50 न्यायाधीशों की सिफारिश से बहुत दूर है। मंगलवार को जारी ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट’ 2025 में यह जानकारी सामने आई है।
जरुरी जानकारी | वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो में लेखा चूक से इंडसइंड बैंक को 1,979 करोड़ रुपये का नुकसान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को कहा कि वायदा-विकल्प पोर्टफोलियो में लेखा चूक से बैंक की कुल संपत्ति पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
जरुरी जानकारी | राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए निर्णय में तेजी लाने की जरूरत: गडकरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अधिकारियों से राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए शीघ्रता से निर्णय लेने को कहा।
देश की खबरें | लोकपाल को उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के खिलाफ मामले सुनने के अधिकार पर 30 अप्रैल को सुनवाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीशों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की सुनवाई के लिए भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के अधिकार क्षेत्र से संबंधित मामले में 30 अप्रैल को दलीलें सुनेगा।
देश की खबरें | स्टालिन ने केंद्र पर हमला तेज किया, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य की स्वायत्तता पर उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की मंगलवार को घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र द्वारा राज्यों के अधिकारों को धीरे-धीरे छीना जा रहा है।
देश की खबरें | स्वतंत्रता का अधिकार संरक्षित, लेकिन नियंत्रित एवं प्रतिबंधित भी: उच्चतम न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यद्यपि स्वतंत्रता किसी व्यक्ति के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, लेकिन यह नियंत्रित और प्रतिबंधित है तथा समाज में कोई भी तत्व इस तरह से कार्य नहीं कर सकता जिससे दूसरों के जीवन और स्वतंत्रता को खतरा हो।
विदेश की खबरें | लंदन में प्रतिष्ठित भारतीय रेस्तरां पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित भारतीय रेस्तरां में शामिल ‘वीरास्वामी’ पट्टे के विस्तार को लेकर कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है, जिससे उसके मध्य लंदन के प्रतिष्ठित रीजेंट स्ट्रीट इलाके में उस परिसर को गंवाने का खतरा मंडरा रहा है, जहां वह लगभग 100 वर्षों से अपने ग्राहकों को उनके पसंदीदा व्यंजन परोस रहा है।
विदेश की खबरें | सूअर के यकृत के जरिये मनुष्य का इलाज करने के क्लिनिकल परीक्षण को एफडीए ने दी मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंग प्रतिरोपण के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाली कंपनी ‘ईजेनेसिस’ के अनुसार, अपनी तरह के पहले क्लिनिकल परीक्षण को (अमेरिका के) खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा मंजूरी दे दी गई है, जिसने अपने साझेदार ‘ऑर्गनऑक्स’ के साथ मंगलवार को इसकी घोषणा की।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय ने बाल तस्करी के मामले में 13 आरोपियों की जमानत रद्द की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अंतरराज्यीय बाल तस्करी रैकेट पर कड़ा रुख अपनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने 13 आरोपियों की जमानत रद्द करते हुए कहा कि ‘‘न्याय के लिए सामूहिक पुकार, शांति और सद्भाव की उसकी इच्छा’’ को महत्वहीन नहीं बनाया जा सकता।
जरुरी जानकारी | भारत, यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर 12 मई से करेंगे अगले दौर की बातचीत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाने का फैसला किया है। बातचीत का अगला दौर 12 मई से शुरू होगा।
खेल की खबरें | एमसीए ने वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड का नाम रोहित शर्मा, अजीत वाडेकर और शरद पवार के नाम पर रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मंगलवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर एक-एक स्टैंड (दर्शक दीर्घा या पवेलियन) का नाम रखा।
खेल की खबरें | केकेआर ने पंजाब किंग्स की पारी को 111 रन पर समेटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मेजबान पंजाब किंग्स को महज 111 रन पर आउट कर दिया।यह मौजूदा आईपीएल सत्र का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
देश की खबरें | भ्रष्टाचार, लूट में लिप्त लोगों को अब इसकी कीमत चुकानी होगी : भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद, मंगलवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संपत्ति की लूट में लिप्त लोगों को अब इसकी कीमत चुकानी होगी।
जरुरी जानकारी | क्रिसिल का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में बैंक ऋण वृद्धि 13 प्रतिशत रहेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ऋण वृद्धि बढ़कर 13 प्रतिशत हो जाएगी। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 11 प्रतिशत रही है।
देश की खबरें | गुरुग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर मौजूद एयर होस्टेस का कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी विधि आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानून मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी को 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणियों पर शीर्ष अदालत ने कहा, न्यायाधीशों को काफी सावधानी बरतनी चाहिए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की हाल की टिप्पणी पर मंगलवार को आपत्ति जतायी, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि शिकायतकर्ता ने ‘‘खुद ही मुसीबत को आमंत्रित किया।’’ शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायाधीशों को अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए।
देश की खबरें | पुणे में गर्भवती महिला की मौत के मामले में अंतिम रिपोर्ट जल्द पेश की जाएगी: चाकणकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि उस गर्भवती महिला की मौत के बारे में अंतिम रिपोर्ट मंगलवार रात तक सरकार को सौंप दी जाएगी जिसे दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल ने भर्ती करने से कथित तौर पर मना कर दिया था।
देश की खबरें | सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती की मांग से जुड़ी याचिकाएं खारिज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सात दिसंबर, 2012 को जारी विज्ञापन के अनुरूप सहायक अध्यापकों के पद पर चयन प्रक्रिया शुरू करने का प्रदेश सरकार को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं।