देश की खबरें | गुरुग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर मौजूद एयर होस्टेस का कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, 15 अप्रैल गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उस समय यौन उत्पीड़न किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसने बताया कि महिला जिस होटल में ठहरी थी उसके पूल में तैरने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पांच अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार को छुट्टी दे दी गई।

शिकायत में उसने कहा, "छह अप्रैल को मैं वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने मेरा यौन उत्पीड़न किया।"

एयरहोस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।"

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका