एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | एसआईटी पाकिस्तानी व्यक्ति के भारतीय साझेदारों से संबंधों की जांच 10 सितंबर तक पूरी करेगी: हिमंत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के भारतीय साझेदारों से कथित संबंधों की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) को 10 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश की खबरें | असम कैबिनेट ने सहायक अभियंता की आत्महत्या मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि असम मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की एक सहायक अभियंता की संदिग्ध आत्महत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने को मंजूरी दे दी।
जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा जून तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 743 करोड़ रुपये पर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़कर 743 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ने और ओ2 पावर एवं महानदी संयंत्र से भी योगदान जुड़ने के कारण उसका मुनाफा बढ़ा है।
देश की खबरें | आरोपियों ने वकील न रखा होता तो मालेगांव मामला 15 साल पहले खत्म हो गया होता: कुलकर्णी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालेगांव विस्फोट मामले में बृहस्पतिवार को बरी किए गए सात लोगों में से एक समीर कुलकर्णी ने कहा कि यदि उनके सह-आरोपियों ने वकील नहीं रखा होता तो मुकदमा 15 साल पहले ही समाप्त हो गया होता।
देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल को अंतिम रूप दे दिया है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के कारण आवश्यक हो गया है। आयोग ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | अमेरिका शुल्क चावल निर्यात की राह में ‘अस्थायी’ बाधा : आईआरईएफ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चावल निर्यातकों के एक संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अगस्त से लागू होने वाले 25 प्रतिशत का अमेरिकी शुल्क चावल निर्यात के लिए एक अस्थायी ‘बाधा’ है। संगठन का मानना है कि भारत के पास अब भी वियतनाम और पाकिस्तान जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले मूल्य लाभ बरकरार रखता है।
ताजा खबरें | भारत ने हमेशा बातचीत के ज़रिए दो-राज्य समाधान का समर्थन किया है : इजराइल-फलस्तीन संघर्ष पर सरकार
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत के जरिए दो-राज्य समाधान का समर्थन किया है, जिसके तहत सुरक्षित सीमाओं के भीतर संप्रभु एवं स्वतंत्र फलस्तीन की स्थापना होगी, जो इजराइल के साथ शांति से रह सके।
देश की खबरें | कांग्रेस की ‘हिंदू आतंकवाद’ की साजिश ध्वस्त; सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मालेगांव विस्फोट मामले में सात आरोपियों को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अपने मुस्लिम मतदाताओं को खुश करने के वास्ते ‘‘हिन्दू आतंकवाद’’ का विमर्श गढ़ा था।
जरुरी जानकारी | लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के आईपीओ को 1.85 गुना अभिदान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के 1,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक 1.85 गुना अभिदान मिला।
जरुरी जानकारी | एनएसडीएल के आईपीओ को दूसरे दिन तक पांच गुना अभिदान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बृहस्पतिवाार को पांच गुना अभिदान मिला।
देश की खबरें | अमित शाह ने गिरफ्तार ननों की रिहाई के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया: यूडीएफ सांसद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के आरोपों में छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर केरल में मचे बवाल के बीच कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि ननों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
देश की खबरें | केजरीवाल ने 'ईमानदार' आप सरकार की सराहना की; कहा, पिछली सरकारों ने पंजाब को 'बर्बाद' कर दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर पंजाब को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'ईमानदार' सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
देश की खबरें | न्याय नहीं हुआ, ऊंची अदालतों का रुख करेंगे: मालेगांव विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मालेगांव विस्फोट में मारी गई दस वर्षीय फरहीन के पिता ने मामले में निचली अदालत के फैसले को ‘‘गलत’’ बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर वह न्याय पाने के लिए उच्चतम न्यायालय तक का रुख करेंगे।
देश की खबरें | मालेगांव पर फैसला चौंकाने वाला, ऐसा नहीं होना चाहिए था: तन्खा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मालेगांव विस्फोट मामले में अदालत का फैसला चौंकाने वाला है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था क्योंकि अगर विस्फोट हुआ है तो किसी ने कुछ किया होगा।
जरुरी जानकारी | रत्न, आभूषण क्षेत्र के लिए अमेरिकी शुल्क वृद्धि एक बड़ा झटकाः उद्योग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा को रत्न एवं आभूषण उद्योग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाला यह क्षेत्र निर्यात पर अत्यधिक निर्भर है।
देश की खबरें | पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान की पार्टी के सांसदों समेत 166 सदस्यों को 10-10 साल की सजा सुनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत में नौ मई, 2023 को आईएसआई भवन और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले के सिलसिले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के कुछ सांसदों सहित 166 सदस्यों को 10-10 साल की सजा सुनाई।
जरुरी जानकारी | हर समझौते पर अपनी ‘छाप’ चाहते हैं ट्रंप, व्यापार वार्ता अभी खत्म नहीं हुई: विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर समझौते पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को व्यापार समझौते के अंतिम मुद्दों पर सीधे उनसे बातचीत करनी पड़ सकती है। एक पूर्व अमेरिकी व्यापार वार्ताकार ने यह बात कही है।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने मुख्य सचिव का पदभार संभाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी शशि प्रकाश गोयल ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया। मुख्य सचिव कार्यालय ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भाजपा ने ट्रंप के ‘बर्बाद अर्थव्यवस्था’ वाले बयान को दोहराने के लिए राहुल की आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ (बर्बाद अर्थव्यवस्था) वाले कटाक्ष को दोहराने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बृहस्पतिवार को आलोचना की और इसे देश के लोगों की आकांक्षाओं, उपलब्धियों और कल्याण का “शर्मनाक” तिरस्कार बताया।
देश की खबरें | ओवैसी ने उम्मीद जताई: मालेगांव मामले में फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने पर उम्मीद जताई कि केंद्र इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगा।