देश की खबरें | केजरीवाल ने 'ईमानदार' आप सरकार की सराहना की; कहा, पिछली सरकारों ने पंजाब को 'बर्बाद' कर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर पंजाब को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'ईमानदार' सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

सुनाम, 31 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर पंजाब को 'बर्बाद' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'ईमानदार' सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और राज्य में "शिक्षा क्रांति" के लिए अपनी पार्टी की सरकार की सराहना की।

केजरीवाल महान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले आप प्रमुख ने मान के साथ यहां शहीद उधम सिंह स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने राज्य में मादक पदार्थों की समस्या के लिए भी पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी (पिछली) सरकारों ने पंजाब, सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को बर्बाद किया, हर जगह भ्रष्टाचार था, उन्होंने पैसा लूटा।"

केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, "पिछले तीन वर्षों में पंजाब की स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है।"

राज्य सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान पर केजरीवाल ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज