एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | इस्लाम को आतंकवाद से बचाना है तो धर्म में आध्यात्मिकता लायें : बाबा रामदेव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिमों से आह्वान करना चाहते हैं कि धर्म को आतंकवाद से मुक्त करना है तो उसमें आध्यात्म का समावेश करें ।
विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति मून ने उनके ऊपर लगे रिश्वतखोरी के आरोप को ‘अन्यायपूर्ण' बताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को मून पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया था और कहा था कि मून के कार्यकाल के दौरान एक किफायती एयरलाइन ने उनके दामाद को आकर्षक नौकरी देकर भारी फायदा पहुंचाया था।
देश की खबरें | मप्र: पहलगाम हमले के विरोध में मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्य काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और इस हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोम पहुंच रहे हैं ट्रंप, जेलेंस्की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी रवाना हुईं। वह वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी।
Pune: पाकिस्तान के 111 नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए
Bhashaपुणे जिला प्रशासन ने जिले में रह रहे 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है और उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले उपरांत पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी प्रकार का वीजा निलंबित किए जाने की पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की गई है.
देश की खबरें | दिल्ली अदालत ने उपराज्यपाल मानहानि मामले में मेधा पाटकर की सजा निलंबित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को राहत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा दायर मानहानि के मामले में उनकी सजा निलंबित कर दी। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और दिन में सत्र न्यायालय में पेश किया गया था।
UP: काली पट्टी बांध कर नमाज अदा करने पहुंचे नमाजी, पाकिस्तान के विरोध में लगाए नारे
Bhashaजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने शुक्रवार की जुमे की नमाज अदा करने के बाद आक्रोश जाहिर किया और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की.
जरुरी जानकारी | खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं ने फलों, सब्जियों की कटाई बाद के नुकसान को कम किया: सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की विभिन्न योजनाओं ने पिछले पांच वर्षों में फलों और सब्जियों में कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में मदद की है।
देश की खबरें | सोशल मीडिया पर पत्रकार के खिलाफ पोस्ट के लिए न्यायालय ने तमिल अभिनेता व नेता शेखर को फटकारा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को तमिल अभिनेता व नेता एस. वी. शेखर की आलोचना की और कहा कि उन्होंने "एक महिला के खिलाफ घिनौना अभियान चलाया।"
देश की खबरें | सोशल मीडिया पोस्ट से सावधान रहें, उपहार से बचें: प्रशासनिक अधिकारी बनने जा रहे लोगों को निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाल में चयनित सभी प्रशासनिक सेवा उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट उनकी सेवा के अनुरूप हो तथा उन्हें उपहार, आतिथ्य और मुफ्त प्रचार जैसे प्रलोभनों को अस्वीकार करना चाहिए। शुक्रवार को जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों में यह बात कही गयी है।
देश की खबरें | केंद्र का कश्मीर में आतंकवाद समाप्ति का दावा; लेकिन पहलगाम हमले से खामियां उजागर हुईं : पवार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार लगातार दावा कर रही है कि कश्मीर में आतंकवाद समाप्त हो गया है, लेकिन पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला सुरक्षा में चूक को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाने की जरूरत है।
खेल की खबरें | पाकिस्तान को 2023 दौरे के लिए भुगतान न करने के कारण अजलान शाह कप के लिए आमंत्रित नहीं किया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मलेशिया हॉकी महासंघ ने जोहर हॉकी संघ को 10,349 अमेरिकी डॉलर के बकाये का भुगतान नहीं करने के कारण पाकिस्तान को वार्षिक अजलान शाह कप के लिए आमंत्रित नहीं किया है।
जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक में बिकवाली, भारत-पाक तनाव से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स 589 अंक टूटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्सिस बैंक में बिकवाली और भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट दर्ज की गई।
देश की खबरें | पीढ़ियों को अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए प्रेरित करता रहेगा कस्तूरीरंगन का दूरदर्शी नेतृत्व : राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व पीढ़ियों को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए प्रेरित करता रहेगा।
देश की खबरें | मास्को फिल्म महोत्सव में मेघालय के प्रदीप कुर्बाह को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और फिल्म का पुरस्कार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार प्रदीप कुर्बाह को 47वें मास्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो बड़े पुरस्कार मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटक गंगटोक लौट रहे हैं: अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के कारण चुंगथांग में फंसे सैकड़ों पर्यटकों ने शुक्रवार को यहां प्रशासन की मदद से मंगन की ओर प्रस्थान करना शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एडापल्ली के चंगमपुझा पार्क में बृहस्पतिवार सुबह शोक की लहर छाई रही। नेताओं, अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों, बच्चों बूढ़ों समेत लोगों का हुजूम एन रामचंद्रन (65) को अंतिम विदाई देने के लिए जुटा हुआ था। एन रामचंद्रन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे।
जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 8.31 अरब डॉलर बढ़कर 686.14 अरब डॉलर हो गया।
जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने नौकरी बदलने पर पीएफ खाता की स्थानांतरण प्रक्रिया को आसान बनाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ ने नौकरी बदलने पर पीएफ खाता स्थानांतरित करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब अधिकांश मामलों में नियोक्ता से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टॉर्मर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मोदी से बात की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और कहा कि वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले से "बेहद आहत" हैं।