देश की खबरें | सोशल मीडिया पर पत्रकार के खिलाफ पोस्ट के लिए न्यायालय ने तमिल अभिनेता व नेता शेखर को फटकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को तमिल अभिनेता व नेता एस. वी. शेखर की आलोचना की और कहा कि उन्होंने "एक महिला के खिलाफ घिनौना अभियान चलाया।"

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने एक पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट को लेकर शुक्रवार को तमिल अभिनेता व नेता एस. वी. शेखर की आलोचना की और कहा कि उन्होंने "एक महिला के खिलाफ घिनौना अभियान चलाया।"

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने उन्हें अगली सुनवाई तक आत्मसमर्पण से छूट प्रदान करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकार के प्रति अपने आचरण के लिए कभी माफी नहीं मांगी।

पीठ ने कहा, “सबसे पहले, हम इस बात से हैरान हैं कि आप इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। आपने एक महिला के खिलाफ बहुत ही घिनौना अभियान चलाया। आपने सीधे तौर पर उसकी गरिमा पर हमला किया, और वह भी इतने बेशर्मी और असंगत तरीके से।”

न्यायमूर्ति कांत ने अभिनेता की ओर से पेश हुए वकील बालाजी श्रीनिवासन से कहा कि हो सकता है कि अभिनेता अन्य महिलाओं को भी परेशान कर रहा हो, लेकिन इस बार उनका सामना एक पत्रकार संघ से हुआ है।

श्रीनिवासन ने कहा कि अभिनेता ने संदेश को बिना पढ़े ही ‘फॉरवर्ड’ कर दिया था और एक घंटे में उसे ‘डिलीट’ करके माफी मांगी थी।

हालांकि, न्यायमूर्ति कांत ने उच्च न्यायालय के आदेश में की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी थी तथा केवल औपचारिकता के तौर पर बयान जारी किया था।

शेखर के वकील ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने और बिना शर्त माफी स्वीकार करने के लिए राजी करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने आदेश पारित किया।

मामला 2018 में की गई शेखर की सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है, जिसमें महिला पत्रकार के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी गई थी। एक पत्रकार संघ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेखर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर