विदेश की खबरें | पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोम पहुंच रहे हैं ट्रंप, जेलेंस्की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी रवाना हुईं। वह वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी रवाना हुईं। वह वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी।

नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘26 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली भी शुक्रवार को पहुंचने वाले हैं।

ट्रंप, अपनी पत्नी एवं अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ आ रहे हैं।

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉरमर और ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य प्रिंस विलियम शामिल हैं।

इनके अलावा, स्पेन के राजा फिलिप षष्ठम और रानी लेटिज़िया, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

पोप फ्रांसिस की शनिवार को होने वाली अंत्येष्टि से पहले शुक्रवार शाम सेंट पीटर्स बेसेलिका में उनके ताबूत को सील किया जाएगा।

वेटिकन ने कहा कि 130 प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि हो गई है, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 शासक शामिल हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करना:

फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों शोक संतप्त लोग घंटों कतार में खड़े रहे।

पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उम्मीद से कहीं अधिक लोगों के पहुंचने के कारण वेटिकन को बेसिलिका के खुलने का समय रात भर के लिए बढ़ाना पड़ा।

शुक्रवार सुबह तक, 1,28,000 से अधिक लोग दिवंगत पोप को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को बेसिलिका के सामने एक स्थान पर खुले ताबूत में रखा गया है।

सेंट पीटर्स बेसिलिका दूसरी रात भी अधिकांश समय खुली रही, केवल कुछ घंटों के लिए बंद की गई।

तीन दिनों तक जारी रहने वाला सार्वजनिक दर्शन शुक्रवार शाम सात बजे समाप्त होगा, जिसके बाद फ्रांसिस के लकड़ी के ताबूत को सील कर दिया जाएगा।

कार्डिनल केविन फेरेल, कैमरलेंगो या अंतरिम वेटिकन प्रशासक के रूप में ताबूत को बंद करने और सील करने का नेतृत्व करेंगे।

दिवंगत पोप का अंतिम संस्कार:

हाशिए पर मौजूद लोगों के प्रति फ्रांसिस की करूणा की भावना को ध्यान में रखते हुए वेटिकन ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों का एक समूह, शनिवार को जब पोप का ताबूत सेंट मैरी मेजर बेसिलिका में दफनाने के लिए लाया जाएगा, तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आएगा। इस तरह, यह पहले से ही एक तीर्थ स्थल बन गया है।

शुक्रवार को वेटिकन द्वारा जारी की गई तस्वीरों में फ्रांसिस की संगमरमर की कब्र को दिखाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी