देश की खबरें | इस्लाम को आतंकवाद से बचाना है तो धर्म में आध्यात्मिकता लायें : बाबा रामदेव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिमों से आह्वान करना चाहते हैं कि धर्म को आतंकवाद से मुक्त करना है तो उसमें आध्यात्म का समावेश करें ।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए योग गुरू बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी दुनिया, खासकर मुस्लिमों से आह्वान करना चाहते हैं कि धर्म को आतंकवाद से मुक्त करना है तो उसमें आध्यात्म का समावेश करें ।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

यहां दूसरी एशियाई योगासन चैम्पियनशिप के उद्घाटन के मौके पर विश्व योगासन के अध्यक्ष रामदेव ने कहा,‘‘ एक बहुत दुखद घटना हुई जो क्रूरता की पराकाष्ठा थी... वह भी एक धर्म को, एक देश को, एक संस्कृति को निशाना बनाकर।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आज पूरे विश्व से यह भी आह्वान करना चाहता हूं, खासकर मुसलमान भाइयों से कहना चाहता हूं कि अगर इस्लाम को, मुसलमान और कुरान को आतंक और आतंकवाद से मुक्त करना चाहते हैं तो धर्म में आध्यात्मिकता को लायें। धर्म में आध्यात्म का सेतु बनेगा तो कहां कोई हिंसा रहेगी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ दुनिया भर में युद्ध, क्रूरता और हिंसा की घटनायें बढ़ रहीं हैं और इन सभी का हल योग और आध्यात्म ही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ योग हमारी प्रकृति है और हमारी संस्कृति भी। इससे शरीर में ही लचीलापन नहीं आता बल्कि मन में भी विनम्रता और जीवन में सहनशीलता आती है। व्यक्तित्व विराट हो जाता है।’’

यहां दूसरी एशियाई योगासन खेल चैंपियनशिप 25 से 27 अप्रैल तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन योगासन भारत द्वारा खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें 17 एशियाई देशों के कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match M Chinnaswamy Pitch Report: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े